Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sonam Kapoor 40th Birthday: सोनम कपूर का 40वां बर्थडे आज…
  • एंटरटेनमेंट

Sonam Kapoor 40th Birthday: सोनम कपूर का 40वां बर्थडे आज…

Hema Gupta June 9, 2025

Sonam Kapoor 40th Birthday: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज 40वां जन्मदिन हैं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। और अपनी डिजाइनर ड्रेस और स्टाइलिश लुक के साथ अपनी एक्टिंग को लेकर काफी मशहूर हैं और सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनका जन्म बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अनिल कपूर के घर मुंबई में 9 जून 1985 में हुआ। आज हम इनके फिल्मी सफर के बारें में जानेंगे। बीती रात सोनम का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्टी के कई सितारे जैसे करीना कपूर, सैफली खान, खुशी कपूर जैसे सितारे शामिल हुए।

Read More: मास्क लगाकर थिएटर पहुंचे अक्षय कुमार, ‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में कमाए 56 करोड़

करियर की शुरुआत…

सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। शुरुआत में सोनम फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन भंसाली के कहने पर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ (2007) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

पीसीओएस और बॉडी शेमिंग का सामना…

कम ही लोग जानते हैं कि सोनम कपूर पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) जैसी हार्मोनल बीमारी से जूझ चुकी हैं। इस बीमारी के कारण उन्हें किशोरावस्था में वजन बढ़ने, चेहरे पर बाल और मुंहासों की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि लोग उनके बढ़े वजन और चेहरे की समस्याओं को लेकर उनका मजाक उड़ाते थे। लोग कहते थे, “ये अनिल कपूर की बेटी है?” लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास नहीं खोया।

काजोल से मिली प्रेरणा…

जब सोनम अपनी बॉडी को लेकर असहज महसूस कर रही थीं, तब उनकी मां ने उन्हें काजोल की एक फोटो दिखाई और कहा, “देखो, उसने कभी अपनी आइब्रो नहीं बनवाई, फिर भी वह सबसे बड़ी हीरोइन है।” काजोल की यह छवि सोनम के लिए एक प्रेरणा बन गई, और उन्होंने अपने लुक को लेकर आत्मविश्वास महसूस करना शुरू किया।

वेट्रेस की नौकरी और पॉकेट मनी की कहानी…

सोनम कपूर ने 15 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जब वह सिंगापुर के United World College of South East Asia में पढ़ाई कर रही थीं, तब उन्होंने एक चाइनीज रेस्टोरेंट में वेट्रेस की नौकरी की थी। इस काम का मकसद था – अपनी पॉकेट मनी खुद जुटाना। इससे यह साबित होता है कि वह बचपन से ही आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करती थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

एक्ट्रेस की लव लाइफ…

सोनम कपूर का नाम कई बार उनके को-स्टार्स और डायरेक्टर्स से जुड़ा –

रणबीर कपूर: ‘सांवरिया’ की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। करण जौहर के शो में सोनम ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी।

पुनीत मल्होत्रा: साल 2010 में जब पुनीत ने फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज’ का निर्देशन किया, तब सोनम और उनके बीच नज़दीकियां बढ़ीं। दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

साहिर बेरी: एक बिजनेसमैन जिनके साथ सोनम का नाम जुड़ा, लेकिन एक इंटरव्यू में सोनम से इस रिश्ते के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से साफ इनकार कर दिया।

आनंद आहूजा से मुलाकात से लेकर शादी और मां बनने तक का सफर

सोनम कपूर की मुलाकात बिजनेसमैन आनंद आहूजा से साल 2016 में सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी। पहली बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी को निजी और संतुलित तरीके से जिया। 20 अगस्त 2022 को इस कपल ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया, जिसके बाद सोनम अब फैमिली लाइफ और मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

सोनम का सुशांत केस पर बयान से मचा बवाल…

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनम ने ट्वीट कर कहा था, “किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स या फैमिली को दोषी ठहराना अज्ञानता है।” इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, खासकर नेपोटिज्म को लेकर। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन तक बंद कर दिया।

बचपन में हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट का खुलासा…

साल 2016 में राजीव मसंद के शो में सोनम ने खुलासा किया था कि वे बचपन में सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हुई थीं। उन्होंने बताया कि यह अनुभव बहुत डरावना था और उन्होंने 2-3 साल तक किसी को कुछ नहीं बताया। सोनम आज भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं।

एक्ट्रेस की कुछ खास फिल्में….

सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और फैमिली लाइफ व मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिर वो 2009 में अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली 6 में नजर आईं और मश्कली के नाम से फेमस हुंई। फिर वो आई हेट लव स्टोरी, रांझणा, भाग मिल्खा भाग में काम किया इस फिल्म को करने पर उन्होंने सिर्फ 11 रुपये फीस ली थी। वो सलमान के साथ प्रेम रतन धन पायो, नीरजा मूवी, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू जैसी मूवीज में नजर आईं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

 

कई लोगों ने दी बधाईयां…

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Brain Tumor Symptoms and Treatment: लक्षण, कारण, अवस्थाएं और उपचार की संपूर्ण जानकारी…
Next: Surat Model Anjali Suicide: सूरत की मॉडल ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर बयां किया था दिल का दर्द…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.