Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sonakshi Zaheer Video Viral: सोनाक्षी ने पति संग रिक्रिएट किया “दबंग” का मजेदार सीन, वीडियो हो रहा वायरल..
  • एंटरटेनमेंट

Sonakshi Zaheer Video Viral: सोनाक्षी ने पति संग रिक्रिएट किया “दबंग” का मजेदार सीन, वीडियो हो रहा वायरल..

Hema Gupta September 11, 2025

Sonakshi Zaheer Video Viral: दबंग फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जो अपने एक्टिंग के साथ – साथ बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल हि में उनका उनके पति जहीर के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘दबंग’ मूवी का एक फेमस डायलॉग बोलते नजर आ रहीं हैं।

Read More: Bigg Boss 19 Salman Security: सलमान खान की सुरक्षा और सख्त, सेट पर लाइव ऑडियंस की एंट्री बैन!

बता दें, 10 सितंबर को ‘दबंग’ फिल्म को रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं, जिसको सेलिब्रेट करते हुए सोनाक्षी अपने पति के साथ एक सीन रिक्रिएट करते नजर आ रहीं हैं।

सोनाक्षी और जहीर का मजेदार वीडियो…

फिल्म ‘दबंग’ का एक फेमस डायलॉग – ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है’। यह डायलॉग फिल्म में सलमान खान के प्रपोज करने पर सोनाक्षी ने बोला था। यह डायलॉग इतना वायरल हुआ था, यह फिल्म भी काफी फेमस रही। इसी फिल्म के 15 साल पूरे होने पर सोनाक्षी के पति जहीर के साथ ये सीन रिक्रिएट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों को काफी हंसी आती है। बहुत बार रिटेक लेने के बाद ये डायलॉग दोनों सही से बोल पाते हैं, और सीन रिक्रिएट हो पाता है।

इसमें जहीर कहते हैं- प्यार से दे रहें रख लो वरना थप्पड़ मारकर भी दे सकते हैं, जिसके जबाव में सोनाक्षी कहती हैं – ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

जहीर ने शेयर किया वीडियो…

पति जहीर ने सोनाक्षी संग वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- Happy 15 Years of KICKING ASS Babyyyy 🔥, No one in this world is prouder of you than I am ❤️ ,Yeh toh bas shuruwat hai 😉।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन…

वीडियो देखकर फैंस के मजेदार रिएक्श सामने आएं, जिसमें से एक यूजर ने लिखा कि- ‘Many congratulations to the amazing couple ❤️❤️❤️❤️ more to come keep entertaining 👏👏👏👏’, एक यूजर ने लिखा है, ‘रज्जो 2.0 अपने रियल लाइफ हीरो के साथ। वाह’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को हंसते हुए देखकर बहुत खुशी होती है’। एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों के आगे कोहिनूर का हीरा भी फेल’।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट…

फिल्म ‘दबंग’ से सलमान खान, अरबाज खान और विनोद खन्ना के साथ डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने ‘रज्जो’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीता था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें जबरदस्त सराहना मिली। इसके बाद सोनाक्षी ने ‘लूटेरा’, ‘राउडी राठौर’, ‘कलंक’ और ‘दहाड़’ जैसी हिट फिल्मों और वेब सीरीज में बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाई। हाल ही में संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में उनके दमदार रोल की भी खूब तारीफ हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अपकमिंग फिल्म ‘जटाधारा’

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी। यह एक सुपरनेचुरल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें वह साउथ स्टार सुधीर बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैंस सोनाक्षी के नए अवतार को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: PM Modi Will Visit Chhattisgarh: राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी छत्तीसगढ़ आएंगे
Next:  पाक से जुड़े तार, देश में बारूद का जाल: दिल्ली समेत 4 राज्यों से 5 गिरफ्तार

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.