कमलानगर थाना क्षेत्र का मामला

Read more: प्रयागराज में भूटान नरेश, त्रिवेणी में लगाएंगे डुबकी..करेंगे दर्शन-पूजन
Son pours kerosene on mother: राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां को अंधविश्वास के केचक्कर में केरोसिन पिला दिया। बतादें कि केरोसिन पीने के बाद महिला की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पूरा मामला भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र का है।
मृतक महिला लकवे से थी पीड़ित
जानकारी के अनुसार मृतक महिला लकवे से पीड़ित थी और कुछ दिन पहले ही उसे लकवा का अटैक आया था। युवक ने किसी के कहने पर अपनी मां को केरोसिन पिला दिया। जब महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
Son pours kerosene on mother: बतादें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि महिला के शरीर में केरोसिन पाया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पता चला कि केरोसिन महिला के बेटे ने ही पिलाया था। पुलिस ने इस मामले में बेटे के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।
Watch now: नेशन मिरर की खबर का हुआ बड़ा असर
