urmila-matondkar-51st-birthday-film-journey

Urmila Matondkar 51th Birthday: आज उर्मिला का 51वॉ जन्मदिन आइए जाने उनका फिल्मी सफर...

By : Hema Gupta
Urmila Matondkar 51th Birthday: आज उर्मिला का 51वॉ जन्मदिन आइए जाने उनका फिल्मी सफर...
Urmila Matondkar 51th Birthday: 90 के दशक की चर्चित और सफल अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज 51 साल की हो गईं। 1977 में, महज तीन साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘कर्म’ से बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद, उर्मिला ने मलयालम फिल्म ‘चाणक्यन’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में अभिनय किया। हालांकि, हिंदी सिनेमा में उनकी पहचान 1991 में आई फिल्म ‘नरसिम्हा’ से बनी, लेकिन असल सफलता उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ से मिली, जो उनकी करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।   Read More: Tripti Dimri Upcoming Project: तृप्ति डिमरी करेंगी इस मशहूर एक्ट्रेस की बायोपिक..डायरेक्ट करेंगी शोनाली बोस

तीन साल की उम्र में किया डेब्यू

उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर की शुरुआत महज तीन साल की उम्र में 1977 में बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कर्म’ से की थी। इस फिल्म में उर्मिला ने दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना, विद्या सिन्हा और शबाना आजमी के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में 50 हफ्तों तक चली थी, जो उनकी पहली फिल्म ही एक बड़ी हिट साबित हुई।

2019 में ऱखा राजनीति में कदम..

उर्मिला ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में भी कदम रखा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के भीतर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। अब, उर्मिला उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो चुकी हैं।

‘रंगीला’ से मिली पहचान..

उर्मिला का करियर 1995 में आई फिल्म ‘रंगीला’ से चमका। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद, उर्मिला बॉलीवुड में 'रंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं। राम गोपाल वर्मा के साथ उनकी जोड़ी ने 13 फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘दौड़’, ‘सत्या’, ‘कौन’, और ‘मस्त’ जैसी फिल्में शामिल थीं।

बताया जाता है कि रामगोपाल वर्मा के साथ काम करने के कारण उर्मिला दूसरे डायरेक्टर्स के साथ काम करने से मना कर दिया करती थीं। उर्मिला के करियर की यह सबसे बड़ी गलती थी। एक समय ऐसा भी आया जब राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को लेकर फिल्में बनानी बंद कर दीं। कुछ समय बाद उर्मिला इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

42 की उम्र में की शादी..

उर्मिला ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बाद 4 फरवरी 2016 को कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। दोनों की मुलाकात मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जरिए हुई थी। मोहसिन और उर्मिला के बीच उम्र में 10 साल का अंतर है, फिर भी दोनों की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

Urmila Matondkar 51th Birthday: वेब सीरीज ‘तिवारी’ से वापसी

उर्मिला मातोंडकर ने अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से वाप‘तिवारी’सी कर रही है। वह वेब सीरीज  के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। यह सीरीज एक छोटे शहर की कहानी पर आधारित है, जिसमें मां-बेटी के इमोशनल रिश्ते को दर्शाया गया है। सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित इस सीरीज को डॉ. राजकिशोर खवारे और उत्पल आचार्य प्रोड्यूस कर रहे हैं। सीरीज का पोस्टर पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिसमें उर्मिला का लुक काफी आकर्षक और खतरनाक नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।