
अद्भुत खगोलीय घटना, एक सीध में दिखाई देंगे 6 ग्रह
Planet Parade: 3 जून को एक अद्भुत खगोलीय घटना दिखेगी. सौरमंडल के 6 ग्रह एक सीध में परेड करते दिखाई देंगे। ‘परेड ऑफ द प्लैनेट्स’ एक बेहद ही दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना होती है। कई ग्रह एक साथ एक सीध में आ जाते हैं। यह अनोखी घटना 3 जून 2024 को होगी। बृहस्पति, बुध, मंगल, शनि, यूरेनस और नेपच्यून को एक सीध में गतिमान होते देख सकते हैं।
Read More- IND VS PAK 2024: भारत-पाक मैच से पहले बढे होटल के रेट, बुकिंग रेट जानकर हो जाएंगे हैरान
Planet Parade: रंग से पहचाने ग्रह
इनमें से शनि ग्रह देर रात में आसमान में दिखेगा। यह पीले रंग में दिखेगा और इसे सीधे आंखों से भी देखा जा सकता है। मंगल ग्रह लाल रंग का दिखेगा। इसे भी नग्न आंखों से देखा जा सकता है।
Planet Parade: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बताया जाता है जो आसमान में भी दिखाई देता है और इस कारण योग बनते है। सौरमंडल में सभी ग्रहों के निरंतर गतिमान होने से कई बार दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटनाएं होती है। 6 ग्रहों का एक सीध में होना बेहद खास है और खगोल शास्त्र में भी ‘परेड ऑफ द प्लैनेट्स’ या ‘ग्रहों की परेड’ के नाम से भी जाना जाता है।
Read More- Dinesh Karthik: धोनी से पहले इस प्लेयर ने लिया संन्यास, विराट ने लगाया गले
सबसे पहले अमेरिका में दिखेगी परेड
Planet Parade: ग्रहों की ये परेड उत्तरी गोलार्ध में आसानी से देखी जा सकती है। दुनिया में सबसे पहले यह घटना न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के इलाकों में देखी जा सकती है। 3 जून को सुबह होने से पहले 6 ग्रह एक सीध में नजर आएंगे।
6 ग्रहों की ऐसे करें पहचान
शनि ग्रह पीले रंग में दिखेगा और इसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है। नेपच्यून भी शनि ग्रह के पास ही दिखाई देगा, हालांकि इसे देखने के लिए आपको दूरबीन की जरूरत होगी।
Planet Parade: मंगल ग्रह लाल रंग का है। मंगल ग्रह को भी नग्न आंखों से देखा जा सकता है। बृहस्पति ग्रह बहुत चमकीले रंग का दिखाई देगा और इसे भी नग्न आंखों से देख सकेंगे। बुध ग्रह सूर्य के करीब होने के कारण यह काफी धुंधला सा दिखाई देगा। यूरेनस को भी दूरबीन से ही देखा जा सकेगा। चंद्रमा भी यूरेनस और मंगल के बीच दिखाई देगा।
फिर कब होगी ग्रहों की परेड
28 फरवरी 2025 के बाद ग्रहों की परेड 8 सितंबर 2040 को और 15 मार्च 2080 को देखने को मिलेगी।