Up Murder News: यूपी के सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने 9 अप्रैल गुरुवार देर रात 2 बजे लैब टेक्नीशियन को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक पर हमला कर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है, आरोपी शिवेश सिंह जो कि 40 वर्षा का है, उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। उन्ही की बंदूक से उसने सतीश यादव के सिर पर गोली मार दी।
आरोपी की लैब टेक्नीशियन से था मनमुटाव
आरोपी का लैब टेक्नीशियन से मनमुटाव था। गुरुवार की रात आरोपी का लैब टेक्नीशियन सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज युवक ने अपने पिता के कमरे से गया वहां अटैची जलाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली। फिर युवक पर जाकर तान दी। गोली की आवाज सुनकर लोग आएं और फिर खून में लथपथ सतीश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मानसिक रुप से बीमार है आरोपी
CO सदर नेहा त्रिपाठी के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। वहीं लैब टेक्नीशियन युवक दो महीने पहले ही लखनऊ से नौकरी छोड़कर वापस सीतापुर आया था। लेकिन अब तक दोनों के बीच विवाद की वजह नहीं पता चली।

पुलिस को दी जानकारी
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी शिवेश को लैब से हिरासत में ले लिया। वहां से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाएं। वहीं लैब को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि-
‘वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर पोस्टमॉर्टम कार्रवाई शुरू कर दी है।’
CO UP सदर नेहा त्रिपाठी का बयान
CO सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया- गुरुवार देर रात थाना कोतवाली देहात में सूचना मिली कि नैपालापुर में एक बल्ड बैंक में टेक्नीशियन ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सबूत जुटाने और पूछताछ में पता चला कि टेक्नीशियन को लैब संचालक के बेटे ने गोली मारी है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ से पता चला है कि आरोपी को बाइपोलर बीमारी है। यानी उसका मूड अचानक बदलता है। गुस्से पर काबू नहीं रहता। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों से तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read- Chhattisgarh Car Accident News: छत्तीसगढ़ में 2 कारों की जोरदार टक्कर, कॉन्स्टेबल के परिवार की मौत!
