Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sidhu On Shahrukh Khan: SRK को सिद्धू ने दी थी चेतावनी, बोले- “तेरी तो मत मारी गई है क्या?”
  • एंटरटेनमेंट

Sidhu On Shahrukh Khan: SRK को सिद्धू ने दी थी चेतावनी, बोले- “तेरी तो मत मारी गई है क्या?”

Hema Gupta June 19, 2025

Sidhu On Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज भले ही सुपरस्टार हों, लेकिन फिल्मों में आने से पहले वे एक स्ट्रगलिंग टीवी एक्टर थे। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और टीवी पर्सनालिटी नवजोत सिंह सिद्धू ने एक इंटरव्यू में शाहरुख के साथ पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया।

Read More: Salman on Aamir Gauri Relationship: सलमान ने बोला – ‘शादी को परफेक्ट बनाकर छोड़ेंगे..’!

Sidhu On Shahrukh Khan: क्रिकेट मैच में हुई थी पहली मुलाकात…

सिद्धू ने एक इंटरव्यूं के दौरान बताया कि लखनऊ में एक क्रिकेट मैच के दौरान उनकी शाहरुख से मुलाकात हुई थी।

शाहरुख ने आकर कहा –

“सर, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।”

इस पर सिद्धू ने जवाब दिया –

“मैं तो तुम्हें रोज देखता हूं। टीवी ऑन करते ही सबसे पहले ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में तुम्हें ही देखता हूं।”

शाहरुख इस तारीफ से बेहद खुश हो गए।

बातचीत के दौरान जब कपिल देव ने सिद्धू से पूछा कि ये लड़का कौन है, तो सिद्धू ने जवाब दिया,

“ये अगला सुपरस्टार है।”

“मुंबई शिफ्ट हो रहा हूं” – शाहरुख

इसी दौरान शाहरुख ने बताया कि वे मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं, ताकि फिल्मों में करियर बना सकें।
यह सुनकर सिद्धू चौंक गए और बोले –

“तेरी तो मत मारी गई है क्या? वहां बिना जान-पहचान, बिना सपोर्ट के कुछ नहीं होता। तेरे पेरेंट्स भी नहीं हैं वहां।”

इस पर शाहरुख ने मुस्कराते हुए कहा –

“सिद्धू साहब, मैं संभाल लूंगा।”

सिद्धू की शाहरुख की चेतावनी…

सिद्धू ने शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री की असलियत बताते हुए कहा,

“बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए अपने लोग चाहिए होते हैं, मदद करने वाला कोई चाहिए होता है। तेरे पेरेंट्स भी नहीं हैं वहां।” और “वहां बहुत खतरनाक कॉम्पिटिशन है। लोग तुम्हें नाश्ते में सॉसेज की तरह खा जाएंगे।”

शाहरुख ने मुस्कराते हुए जवाब दिया –

“सिद्धू साहब, मैं संभाल लूंगा।”

शाहरुख ने बेहद शांत भाव से जबाव देते हुए कहा कि –

“सिद्धू साहब, क्या मैं कुछ कहूं? मैं किसी के साथ कॉम्पिटिशन नहीं करता। मेरा कॉम्पिटिशन खुद के साथ है।”

उनका यह आत्मविश्वास आज उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बन चुका है।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर: ‘फौजी’ से हुई थी शुरुआत

शाहरुख खान ने 1989 में ‘फौजी’ सीरियल से टेलीविजन में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘सर्कस’ में नजर आए, जिसमें उन्होंने एक सर्कस मैनेजर का किरदार निभाया।
इसके अलावा वह ‘दिल दरिया’, ‘दूसरा केवल’, ‘उम्मीद’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिल आशना है’ जैसे शोज में भी दिखे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhanvad News: विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाली मां-बेटे का भावुक अंतिम संस्कार, भनवड़ में उमड़ा जनसैलाब
Next: Gujarat crime case: बनासकांठा के जसरा गांव में सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पर्दाफाश, 36 घंटे में गिरफ्तार हुए चार आरोपी

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.