Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Raveena On Shraddha BoyFriend Video: श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी का फ्लाइट वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की रवीना!
  • एंटरटेनमेंट

Raveena On Shraddha BoyFriend Video: श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी का फ्लाइट वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की रवीना!

Hema Gupta July 8, 2025

Raveena On Shraddha BoyFriend Video:: बॉलीवुड कॉमेडी क्वीन श्रद्धा कपूर आए दिन अपने फनी वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। और एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी वीडियो या फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ एयरलाइन की इकोनॉमी क्लास में सफर करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को एक एयरलाइन क्रू मेंबर ने चुपके से रिकॉर्ड किया, जिसे देखकर एक्ट्रेस रवीना टंडन भड़क गईं और सोशल मीडिया पर एयरलाइन स्टाफ की जमकर क्लास लगा दी।

Read More: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद लौट रही हैं ‘तुलसी वीरानी’, फर्स्ट लुक जारी…

श्रद्धा का रुमर्ड बॉयफ्रैंड के साथ का वीडियो वायरल…

वीडियो में श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी सफेद कपड़ों में इकोनॉमी क्लास में बैठे नजर आ रहे हैं। श्रद्धा अपने फोन में कुछ दिखा रही हैं और राहुल बड़े ध्यान से उसे देख रहे हैं। उसी दौरान उसी फ्लाइट की एयरलाइन की एक क्रू मेंबर चोरी-छिपे दोनों का वीडियो बना रही थी, जिसे देख रवीना भड़क गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bollywoodconnect (@bollywoodconnect2)

रवीना टंडन ने जताई नाराजगी…

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर लिखा: –

“यह साफ तौर पर निजता का उल्लंघन (Invasion of Privacy) है। एयरलाइन स्टाफ को यह समझना चाहिए कि यात्रियों की सहमति के बिना इस तरह का वीडियो बनाना गलत है। उनसे यह उम्मीद नहीं थी।”

रवीना की इस प्रतिक्रिया के बाद लोगों की भी मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है — कुछ लोग इसे फैन मोमेंट कह रहे हैं तो कई इसे प्रइवेसी में दखल देना बता रहे हैं।

श्रद्धा और राहुल की प्रेम कहानी..

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की खबरें लंबे समय से मीडिया में चल रही हैं। राहुल पेशे से फिल्म लेखक हैं और ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘प्यार का पंचनामा 2’ जैसी फिल्मों के लेखक रह चुके हैं। श्रद्धा से उनकी मुलाकात रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सेट पर ही हुई थी, जहां से दोस्ती प्यार में बदल गई।

पहली बार जामनगर प्री-वेडिंग फंक्शन में साथ दिखे थे दोनों..

श्रद्धा और राहुल को सबसे पहले अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान जामनगर एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। दोनों का साथ में दिखना फैंस के लिए एक बड़ा इशारा था कि दोनों रिश्ते में हैं।

कौन हैं राहुल मोदी?

राहुल मोदी एक लेखक और फिल्म निर्माता हैं, जिनकी उम्र 35 साल है। वह मेटल फेब्रिकेशन कंपनी के मालिक अमोद मोदी के बेटे हैं। पेशेवर रूप से राहुल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी हिट फिल्मों में बतौर लेखक काम किया है। इसके अलावा वह ‘आकाशवाणी’ फिल्म में एसोसिएट प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा चुके हैं। राहुल का जुड़ाव सिर्फ फिल्मी दुनिया से ही नहीं, बल्कि वह अपने पारिवारिक बिजनेस में भी एक्टिव भूमिका निभाते हैं। श्रद्धा कपूर के साथ उनका रिश्ता लंबे समय से चर्चा में रहा है और दोनों अक्सर साथ में छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद लौट रही हैं ‘तुलसी वीरानी’, फर्स्ट लुक जारी…
Next: Rishab Birthday Kantara Chapter 1 Release: एक्टर के जन्मदिन पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का पोस्टर रिलीज, जानिए पोस्टर में छिपे हैं रहस्य…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.