Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL: भोपाल में शिवराज के बंगले पर पटवारी का प्रदर्शन, बिना अनुमति के धरना देने पर FIR दर्ज
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL: भोपाल में शिवराज के बंगले पर पटवारी का प्रदर्शन, बिना अनुमति के धरना देने पर FIR दर्ज

Narendra Singh October 16, 2025

fir on jeetu patwari: भोपाल में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक पर FIR दर्ज की गई है.ये कार्रवाई बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने पर भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

शिवराज के बंगले के बाहर किसानों संग धरना

बता दें कि बुधवार दोपहर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवाज पर पहुंचे थे। यहां फसलों के दाम सही नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया था।

fir on jeetu patwari: गेहूं की बोरी लेकर पहुंचे पटवारी

किसानों के साथ जीतू पटवारी भी अपने साथ गेहूं की बोरी लेकर पहुंचे। शिवराज के घर के बाहर पहुंचे पटवारी और किसानों को जब अंदर नहीं जाने दिया तो प्रदर्शनकारियों ने शिवराज के घर के सामने सड़क पर ही गेहूं की बोरी उलट दी और वहीं रोड पर बैठ गए। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो हल्की झड़प की स्थिति बन गई।

Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

fir on jeetu patwari: किसानों की शिकायतों को लेकर हुई मुलाकात

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के साथ करीब डेढ़ दर्जन किसान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की और भावांतर योजना, प्याज, धान सहित तमाम फसलों के सही दाम न मिलने को लेकर चर्चा की।पीसीसी दफ्तर में चर्चा की, फिर पैदल मोर्चा निकाला चर्चा के बाद जीतू पटवारी ने कहा- भावांतर योजना के जरिए पहले शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को ठगा था। अब एक बार फिर मध्यप्रदेश की सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर तत्काल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने उनके बंगले पर जाएंगे।

fir on jeetu patwari: रेड क्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग भी न रोका सका

रेड क्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश जीतू पटवारी, किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शिवराज सिंह चौहान के बंगले की ओर रवाना हो गए। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, उन्होंने रेड क्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने।पुलिस ने कई बार सड़कों पर वाहन खड़े कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जीतू पटवारी बार-बार पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ते रहे। करीब पांच बार पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे शिवराज के घर तक पहुंच गए।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: JDU ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट, सभी सीटों पर हो गया ऐलान
Next: CG NEWS : शराब के नशे में स्कूल पहुंचा टीचर,वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Related Stories

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी

divya mistry March 3, 2026
फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • एंटरटेनमेंट
  • मध्य प्रदेश

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा

divya mistry March 3, 2026
इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान
  • मध्य प्रदेश

इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान

divya mistry March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.