Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: एसआईआर को जन आंदोलन बनाएं: शिवप्रकाश
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: एसआईआर को जन आंदोलन बनाएं: शिवप्रकाश

Narendra Singh November 6, 2025

Shiv Prakash SIR Campaign : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि एसआईआर (SIR) को जन आंदोलन के रूप में बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर, हर एक घर तक पहुंचकर प्रत्येक परिवार का नाम दो बार मिलान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो।
शिवप्रकाश ने बताया कि इस संपर्क अभियान के माध्यम से बूथ समितियों को और भी मजबूत बनाना है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एसआईआर पर कार्यशाला

यह बातें उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में एसआईआर पर आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता है। हमारे कार्यकर्ता परिश्रमी और पराक्रमी हैं, जो समाज के बीच भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में जुटे हैं। यह अभियान भी महत्वपूर्ण है, जिसमें सभी की भूमिका पहले की तरह सक्रिय रहनी चाहिए।

कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहितों का विरोध किया है: किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहितों का विरोध किया है। उन्होंने कार्यशाला में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया और संभागवार जिम्मेदारियां सौंपीं।

कांग्रेस ने हमेशा दिग्भ्रमित किया है: अजय चंद्राकर

भाजपा विधायक और एसआईआर कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश की आजादी के बाद कई बार एसआईआर पर चर्चा हुई, लेकिन पहली बार एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है, जिस पर सभी की निगाहें हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को दिग्भ्रमित करने वाली राजनीति को प्रोत्साहित किया है।

संभागवार दी गई जिम्मेदारियां

  • रायपुर संभाग प्रभारी: अखिलेश सोनी
  • दुर्ग: अजय चंद्राकर
  • सरगुजा: डॉ. विजय शंकर मिश्रा
  • बस्तर: सौरभ सिंह
  • बिलासपुर: शिवरतन शर्मा
  • कार्यालय संचालक: मोहन पवार

इसके अलावा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसमें..

  • वैभव वैष्णव,
  • आलोक मेढ़ी,
  • मनीष श्रीवास्तव,
  • वात्सल्य मूर्ति,
  • यजुवेंद्र सिंह,

कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।कार्यालय सहायता हेतु मुकेश तिवारी और अंकित द्विवेदी को शामिल किया गया है।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Nirai Mata Temple Chhattisgarh: जहां बिना तेल के जलती है ज्योति और महिलाओं को नहीं मिलती एंट्री!
Next: SIR voter list revision: MP में एसआईआर अभियान से खुलेंगे घुसपैठियों के नकाब

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.