पं. प्रदीप मिश्रा का सीएम ने किया अभिनंदन
jashpur shiv mahapuran katha: खबर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से है जहां आज शिव पुराण कथा में प्रदेश के मुखिया विष्णूदेव साय शामिल हुए और बोले कि पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से कथा सुनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य है। प्रदेश के मुखिया साय आज मधेश्वर महादेव के करीब आयोजित शिव पुराण कथा में शामिल हुए और पूरे भक्ति भाव से एक लाख से अधिक भक्तों ने शिव कथा का श्रवण किया।
मधेश्वर महादेव की छाय़ाचित्र भेंटकर सीएम ने प. प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया
बतादें कि सीएम साय ने पं. प्रदीप मिश्रा को मधेश्वर महादेव की छाय़ाचित्र भेंटकर और माला पहनाकर उनका अभिनंदन स्वागत किया …उनसे प्रदेश की सुख,शांति खुशहाली का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही प्रदेश के मुखिया साय़ की धर्मपत्नि कौशल्या साय सहित परिवार के सदस्यगण,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,पवन साय,कृष्ण कुमार राय पुलिस अधिक्षक शशिमोहन सिंह और भारी संख्या में भक्तगणों ने कथा स्थल पहुंचकर कथा का आनंद लिया।
सीएम ने कहा हम सब के लिए सौभाग्य की दिन
बतादें कि शुभारंभ मुख्यमंत्री साय ने कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि यह हम सबका परम सौभाग्य है कि भगवान शिव की कथा कहने के लिए महापंडित प्रदीप मिश्रा जशपुर के मधेश्वर महादेव धाम मयाली में पधारे है. इस दूरस्थ अंचल में पांच दिन से शिव भक्ति की अविरल धारा बह रही है. अभी दो दिन और कथा चलने वाली है. इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अध्यात्म से सीधे जुड़ने का सुनहरा अवसर मिला है।
सीएम ने रामलला का किया जिक्र
jashpur shiv mahapuran katha: मधेश्वर महादेव धाम का यह स्थान हम सब लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है. इसकी ख्याति विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की है. उन्होंने कहा कि रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना से अभी तक 22 हजार से अधिक लोग अयोध्या जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

27 मार्च से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का होगा शुभारंभ
सीएम ने आगे कहा…कि पूर्व सीएम रमन सिंह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना संचालित की जाती थी. इस योजना का फिर से 27 मार्च को शुभारंभ किया जाएगा…. इस योजना के माध्यम से उनके इच्छानुसार तीर्थ स्थल का दर्शन कराया जाएगा.विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों ने भी कथा स्थल आकर सुनी शिव महापुराण कथाविशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर समुदाय के लोगों ने भी भक्ति रस की बह रही अविरल धारा में दिव्य स्नान किया।

jashpur shiv mahapuran katha: जानकारी के लिए बतादें कि ग्राम पंडरसिली, तहसील मनोरा से आए पहाड़ी कोरवा और बगीचा ब्लॉक के ग्राम बेहेराखार एवं भितघारा से बिरहोर समुदाय के लोग अच्छी खासी संख्या में यहां पर कथा का श्रवण करने पहुंचे थे. पहाड़ी कोरवा समुदाय से आने वाले संतोष राम, बजरु राम, शंकर राम, दुर्गा राम और बिरहोर समुदाय के गेदु राम, गुरुबारु राम, लाखा राम ने बताया कि भगवान शिव की कथा सुन कर उनके मन को एक आत्मिक खुशी मिली है. उन्होंने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों में जिस प्रकार से शिव भक्ति के साथ ही सार्थक जीवन जो संदेश दे रहे है वह हम सबके जीवन को एक नई राह दिखा रहा है।
और भी ऐसी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए nation mirror
आज की तेज़ रफ़्तार डिजिटल दुनिया में, विश्वसनीय, तथ्य-आधारित समाचारों से अपडेट रहना पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है। नेशन मिरर एक अग्रणी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, सनातन, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, देश की राजधानी दिल्ली, और तमाम राज्यों शहरो, विश्व से जुड़े मामलों और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सटीक, निष्पक्ष और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।
चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, खोजी पत्रकारिता या विशेषज्ञ की राय की तलाश कर रहे हों, नेशन मिरर सुनिश्चित करता है कि पाठकों को भरोसेमंद और व्यावहारिक सामग्री मिले।
नेशन मिरर क्यों चुनें?
- ✅ निष्पक्ष रिपोर्टिंग: ऐसी खबरें जो तथ्य-जांच की गई हों और राजनीतिक रूप से तटस्थ हों।
- ✅ रीयल-टाइम अपडेट: महत्वपूर्ण घटनाओं को उनके सामने आने के साथ ही कवर करना।
- ✅ विविध श्रेणियाँ: राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, दुनिया और बहुत कुछ।
- ✅ खोजी पत्रकारिता: दबाव वाले मुद्दों पर गहन रिपोर्ट।
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और हेडलाइंस
नेशन मिरर होमपेज पर दुनिया भर की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहें। होमपेज पर कई श्रेणियों में रीयल-टाइम न्यूज़ अपडेट की सुविधा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी महत्वपूर्ण कहानियों से कभी न चूकें।
सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app
