Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asian Shooting Championship: सिफ्ट कौर की शानदार वापसी ने दिलाई भारत को 50 मीटर 3P में एशियाई खिताब!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asian Shooting Championship: सिफ्ट कौर की शानदार वापसी ने दिलाई भारत को 50 मीटर 3P में एशियाई खिताब!

Hema Gupta August 27, 2025

Asian Shooting Championship: कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में ओलिंपियन सिफ्ट कौर समरा ने महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में गोल्ड मेडल जीतकर पहली बार एशियाई खिताब अपने नाम किया।

Read More: Asian Shooting Championship 2025: महिला ट्रैप इवेंट में भारत का दबदबा, नीरू धनदा ने जीता गोल्ड मेडल!

इसके अलावा, महिला टीम इवेंट में भी भारत को गोल्ड हासिल हुआ। प्रतियोगिता के 9वें दिन भारत के जूनियर खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 टीम गोल्ड, 1 व्यक्तिगत गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

फाइनल में शानदार वापसी: सिफ्ट कौर का प्रदर्शन…

सिफ्ट ने फाइनल में 459.2 का स्कोर बनाकर चीन की युवा शूटर यांग युजी को केवल 0.4 अंक से पीछे छोड़ा। नीइंग पोजीशन में 7वें स्थान से शुरुआत करने वाली सिफ्ट ने प्रोन पोजीशन में चौथा स्थान हासिल किया और स्टैंडिंग पोजीशन में लगातार उच्च अंक बनाकर गोल्ड पक्का किया। स्टैंडिंग में सिफ्ट ने 15 शॉट्स में से 11 शॉट्स में 10 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि यांग ने 8 बार ऐसा किया।

टीम इवेंट में भारत की जीत…

सिफ्ट कौर ने आशी चौकसे (586) और अंजुम मौदगिल (578) के साथ मिलकर महिला 3P टीम इवेंट में भारत को 1753 स्कोर के साथ गोल्ड दिलाया। यह स्कोर चीन की टीम से तीन अंक अधिक था। क्वालिफिकेशन में सिफ्ट ने 589 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

अनुष्का ठोकुर ने जूनियर महिला 3P में जीता गोल्ड..

जूनियर महिला 3P में अनुष्का ठोकुर ने 460.7 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। कोरिया की सेही ओह उनसे पांच अंक पीछे रही। भारत की महित संधु और प्राची गायकवाड़ फाइनल में पांचवें और छठे स्थान पर रहीं। तीनों ने मिलकर 1758 का टीम स्कोर बनाकर टीम गोल्ड भी हासिल किया।

जूनियर पुरुष रैपिड फायर पिस्टल में टीम गोल्ड, समीर ने ब्रॉन

समीर गुलिया ने जूनियर पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम में सूरज शर्मा और अभिनव चौधरी शामिल थे, जिन्होंने 1724 का कुल स्कोर बनाकर टीम गोल्ड हासिल किया।

जूनियर ट्रैप इवेंट में भारतीय दबदबा

जूनियर ट्रैप महिला में सबेरा हारिस और अद्या कात्याल ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर भारत का दबदबा कायम किया। भव्या त्रिपाठी छठे स्थान पर रहीं। टीम ने 324 का स्कोर बनाकर गोल्ड हासिल किया। जूनियर पुरुष ट्रैप में आर्यवंश त्यागी ने सिल्वर मेडल जीता और अर्जुन व उद्धव सिंह राठौर के साथ मिलकर टीम गोल्ड भी अपने नाम किया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Indian culture: उज्जैन में आज ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव: संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मिलेगा वैश्विक मंच
Next: गणपति बप्पा मोरया: झांकियों और ज्योतिर्मय पंडालों की छटा

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.