Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Shaurya Chakra Subedar Mohanram Poonia: शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सूबेदार मोहनराम पूनिया, मणिपुर हिंसा में दिखाई थी अद्भुत बहादुरी
  • देश-विदेश

Shaurya Chakra Subedar Mohanram Poonia: शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सूबेदार मोहनराम पूनिया, मणिपुर हिंसा में दिखाई थी अद्भुत बहादुरी

Aditya Mishra May 26, 2025

राष्ट्रपति ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित

Shaurya Chakra Subedar Mohanram Poonia: खबर राजस्थान के झुंझुनूं जिले से है जहां खाखोली ग्राम स्थित बुगालियों की ढाणी के वीर सपूत सूबेदार मोहनराम पूनिया को देश के तीसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। बतादें कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

  मणिपुर हिंसा में बचाई 38 लोगों की जान

जनवरी 2024 में मणिपुर के अति संवेदनशील इलाके में तैनात सूबेदार मोहनराम को सूचना मिली कि दो गांवों पर सशस्त्र उपद्रवी हमला कर रहे हैं। बिना देरी किए वे अपनी टुकड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों से सीधी मुठभेड़ की। इस दौरान उनके पैर में गोली लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद उन्होंने 38 ग्रामीणों की जान बचाई और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

read more: हेमकुंड साहिब के दरवाजे खुले : श्रद्धालुओं के लिए भव्य सजावट और कड़ी सुरक्षा

 घायल होने के बाद भी नहीं डगमगाया हौसला

जानकारी के लिए बतादें कि एक ओर जहां गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी ओर उनका हौसला एक क्षण के लिए भी नहीं टूटा। चिकित्सा से पहले उन्होंने राष्ट्रधर्म को प्राथमिकता दी और अपनी जान की परवाह किए बिना ग्रामीणों की रक्षा की। उनकी यह अद्वितीय वीरता और नेतृत्व क्षमता सभी के लिए प्रेरणा है।

  गांव और जिले में खुशी की लहर

सूबेदार मोहनराम पूनिया के शौर्य चक्र सम्मानित होने की खबर मिलते ही पूरे जिले में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, परिजनों और पूर्व सैनिकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके गांव में जश्न जैसा माहौल बन गया। सभी ने उनके साहस और सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 अब हैं पूरी तरह स्वस्थ

Shaurya Chakra Subedar Mohanram Poonia: घायल होने के बाद सूबेदार मोहनराम का इलाज सेना के अस्पताल में हुआ और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके पैर का घाव भी लगभग ठीक हो चुका है। देश को उन पर गर्व है, और उनका यह पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।

read more: राजनीति और रिश्तों में दरार,लालू यादव ने तेज प्रताप को किया अलग

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi : 26 May 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”
Next: Jagdeep Dhankhar MP Visit 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एमपी दौरा कृषि उद्योग समागम 2025 का करेंगे शुभारंभ,प्रदेश के मुखिया भी रहेंगे मौजूद

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.