बोले- महाकुंभ में चेहरे की सुंदरता मायने नहीं रखती

Sadhvi Harsha Richhariya: प्रयागराज महाकुंभ में आकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं हर्षा रिछारिया को लेकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हर्षा को संत महात्माओं के शाही रथ पर जगह दिया जाना उचित नहीं है.
Sadhvi Harsha Richhariya:हर्षा रिछारिया को लेकर नया विवाद
प्रयागराज के महाकुंभ में चर्चा का विषय बनी मॉडल और एंकर हर्षा रिछारिया को लेकर अब एक नया विवाद शुरू हो गया है. विवाद हर्षा को महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में शामिल कराने और महामंडलेश्वर के शाही रथ पर बिठाए जाने को लेकर हुआ है. यह बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बिल्कुल भी रास न आई. उन्होंने इसे लेकर सवाल उठाए हैं.
Sadhvi Harsha Richhariya:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- महाकुंभ में इस तरह की परंपरा शुरू करना पूरी तरह गलत है. यह विकृत मानसिकता का नतीजा है. महाकुंभ में चेहरे की सुंदरता नहीं बल्कि हृदय की सुंदरता देख जाना चाहिए था.उन्होंने कहा कि जो अभी यह नहीं तय कर पाया है कि संन्यास की दीक्षा लेनी है या शादी करनी है, उसे संत महात्माओं के शाही रथ पर जगह दिया जाना उचित नहीं है. श्रद्धालु के तौर पर शामिल होती तब भी ठीक था, लेकिन भगवा कपड़े में शाही रथ पर बैठाना पूरी तरह गलत है.
Sadhvi Harsha Richhariya:सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से चर्चा में
हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाडे़ के महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज की शिष्या हैं और मूल रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली है. साध्वी होने के साथ ही हर्षा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उनके वायरल वीडियो और तस्वीरों को देखकर उनके फैंस उन्हें महाकुंभ 2025 फेम का खिताब दे रहे हैं. हर्षा रिछारिया रातोंरात इसलिए फेमस नहीं हुईं कि वे एक साध्वी हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनके वायरल होने और फॉलोअर्स बढ़ने का बड़ा कारण है उनकी खूबसूरती. हर्षा रिछारिया को महाकुंभ 2025 में आने वाली सबसे खूबसूरत साध्वी कहा जा रहा है.
