Senior scientists met CM Hemant: सीएम हेमंत सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जीभीके सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को हुई। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे
इस दौरान सुब्रमण्यम ने बताया कि यह मशीन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई है और देश-विदेश के कई बड़े अस्पतालों में इसका उपयोग हो रहा है। उनका कहना है कि कैंसर जैसे गंभीर रोग के इलाज में यह मशीन काफी कारगर साबित हो रही है और मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
“कैंसर मरीजों के लिए वरदान जैसी तकनीक”
Senior scientists met CM Hemant: इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिक जीभीके सुब्रमण्यम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए इस तरह की मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा की अगर ऐसी तकनीक राज्य में उपलब्ध हो जाए तो मरीजों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
राज्य में ही मिले अत्याधुनिक इलाज की सुविधा
मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ना चिंता की बात है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि झारखंड के मरीजों को अपने ही राज्य में बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सके। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
READ MORE: MP को शोध और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
