Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Seeing Lizard in Dream Good or Bad: जानिए सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ..?
  • Lifestyle

Seeing Lizard in Dream Good or Bad: जानिए सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ..?

Hema Gupta May 7, 2025

Seeing Lizard in Dream Good or Bad: सपनों की दुनिया रहस्यों से भरी होती है। नींद के दौरान दिखने वाले दृश्य कभी-कभी सामान्य प्रतीत होते हैं, तो कभी ऐसा लगता है जैसे वे किसी गहरे संकेत की ओर इशारा कर रहे हों। कई बार लोग सपने में जीव जंतु को देखते है, और कुछ डर जाते है, कुछ सपना समझ कर भूल जाते है, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर सपने में छिपकली दिखती है, तो धर्म और शास्त्रो के दृष्टि से उसका क्या संकेत होता हैं।

Read More: Homemade Face Scrub Glowing Skin: चेहरे पर करें इस चीज से स्क्रब, मिलेगी चमकदार त्वचा…

धार्मिक मान्यताओं में छिपकली का महत्व..

हिंदू धर्म में छिपकली को कुछ हद तक रहस्यमय और अलौकिक शक्तियों से जुड़ा माना जाता है। दक्षिण भारत के कई मंदिरों में छिपकली स्पर्श करने या देखने को विशेष महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि यह अच्छे और बुरे समय की सूचना देने वाला प्राणी है। तमिलनाडु में श्री कालहस्ती मंदिर में एक दीवार पर दो छिपकलियां बनी है, वहां की मान्यता है, कि उन्हें छूने से पाप नष्ट होते हैं।

धार्मिक दृष्टिकोण से सपनों में छिपकली देखना कई प्रकार के संकेत दे सकता है। विशेष रूप से, यदि यह जीव आपके ऊपर गिरती है या आपसे संपर्क करती है, तो इसे चेतावनी या परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,

छिपकली को सपने में देखना उसके रंग, आकार, व्यवहार और सपने में आपकी प्रतिक्रिया के आधार पर अलग-अलग अर्थ होता है। जैसे कि –

सपने में सफेद छिपकली का दिखना..

यह शुभ संकेत माना जाता है। यह बताता है कि आपके जीवन में जल्द ही सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। विशेषकर यदि आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं, तो यह सपना आपके निर्णय को सही ठहरा सकता है।

काली या गहरे रंग की छिपकली..

इसे सावधान रहने का संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपके आसपास कुछ नकारात्मक ऊर्जा या लोग हो सकते हैं, जो आपके विरुद्ध साजिश रच रहे हों।

छिपकली का काटना या हमला करना..

यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि कोई पुरानी परेशानी या अधूरी समस्या अब आपके सामने आने वाली है। यह मानसिक तनाव या असमंजस की स्थिति का द्योतक भी हो सकता है।

छिपकली को मरते देखना या मार देना…

यह एक राहत की निशानी मानी जाती है। यह सपना दर्शाता है कि आप अपने पुराने डर या नकारात्मकता को पीछे छोड़ने वाले हैं। साथ ही यह जीत, शक्ति और आत्मबल का संकेत हो सकता है।

छिपकली को दीवार पर चढ़ते देखना…

यह दर्शाता है कि आपके प्रयास सफल हो रहे हैं और आप लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। यह मेहनत का फल मिलने का संकेत होता है।

मनोवैज्ञानिक के अनुसार…

स्वप्न मनोविज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञों का मानना है कि छिपकली जैसे जीव को सपने में देखना अक्सर किसी अंदरूनी डर, चिंता या अविश्वास की भावना को दर्शाता है।

1. छिपकली एक आदिम मनोदशा का प्रतीक है — जैसे डर, असुरक्षा, सतर्कता और जीवित रहने की प्रवृत्ति।

2. अगर कोई व्यक्ति छिपकली से वास्तविक जीवन में डरता है, तो उसका सपना एक आम मानसिक प्रतिक्रिया हो सकता है।

3. यदि सपने में छिपकली बार-बार दिखती है, तो यह इस ओर इशारा कर सकता है कि व्यक्ति किसी गहरे मानसिक दबाव या असमंजस से जूझ रहा है।

उपाय और शांति के तरीके..

यदि आप छिपकली से जुड़े सपनों से परेशान हैं, तो कुछ धार्मिक और मानसिक उपाय आपकी मदद कर सकते हैं:

1. सोने से पहले ध्यान या प्रार्थना करें। इससे आपका मन शांत रहेगा और नकारात्मक सपनों की संभावना घटेगी।

2. लाल किताब या स्वप्न शास्त्र में वर्णित उपाय अपनाएं।

3. सफाई और सुव्यवस्थित जीवनशैली अपनाएं, क्योंकि अव्यवस्था भी मानसिक तनाव को बढ़ावा देती है।

4. अपने डर या चिंताओं को लिखें और उनका सामना करें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Story Behind Mata Sita Name: जानिए माता सीता के जन्म और उनके नाम के पीछे की अदभुत कहानी…
Next: Operation Sindoor : भारत की एयर स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.