Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • School corruption in Shahdol: शहडोल के स्कूलों में भ्रष्टाचार उजागर, शिक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई
  • मध्य प्रदेश

School corruption in Shahdol: शहडोल के स्कूलों में भ्रष्टाचार उजागर, शिक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Aditya Mishra July 6, 2025

शहडोल में मरम्मत के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा

School corruption in Shahdol: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सरकारी स्कूलों में मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। सकंदी और निपानिया गांव के स्कूलों में मामूली पुताई और खिड़की-दरवाजा फिटिंग जैसे कार्यों के लिए सैकड़ों मजदूर और मिस्त्रियों की फर्जी एंट्री दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

शिक्षा मंत्री ने दिए तत्काल जांच के आदेश

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण आयुक्त को मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सकंदी हाई स्कूल में 4 लीटर पेंट के लिए 168 लेबर!

सकंदी के शासकीय हाई स्कूल में केवल 4 लीटर ऑयल पेंट की पुताई के लिए 168 लेबर और 65 मिस्त्री दिखाए गए। इस काम के लिए 1,06,984 रुपये का भुगतान कर लिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि यह मंजूरी प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई और राशि कोषालय से निकाल ली गई।

निपनिया स्कूल में भी हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा


निपनिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 275 मजदूरों और 150 मिस्त्रियों की फर्जी एंट्री के जरिए 2,31,685 रुपये का भुगतान दर्शाया गया। केवल 20 लीटर पेंट, 10 खिड़कियां और 4 दरवाजों की फिटिंग के लिए यह भारीभरकम राशि खर्च की गई।

बिल की मंजूरी एक माह पहले ही कर दी गई

School corruption in Shahdol: इस पूरे घोटाले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुधाकर कंस्ट्रक्शन का बिल 5 मई 2025 को तैयार किया गया, लेकिन स्कूल प्राचार्य ने उसे पहले ही 4 अप्रैल 2025 को सत्यापित कर दिया। यानी बिल बनने से पहले ही उसकी मंजूरी दी गई, जिससे पूरे घोटाले की पोल खुल गई। विभाग ने प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP अध्यक्षः रेस में शिवराज से खट्टर तक 6 बड़े नाम, जल्द होगा ऐलान
Next: IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल का धमाका! 430 रन बनाकर रचे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड के सामने 608 रन का लक्ष्य…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.