Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • MAHAKAL SAVARI: श्रावण मास में बाबा महाकाल की पहली सवारी की तैयारियां शुरू
  • देश-विदेश

MAHAKAL SAVARI: श्रावण मास में बाबा महाकाल की पहली सवारी की तैयारियां शुरू

Shital Sharma June 17, 2024

22 जुलाई को प्रजा का हाल जानने निकलेंगे उज्जैन के राजा

 MAHAKAL SAVARI: उज्जैन के राजा बाबा माहाकाल की शाही सवारी सावन माह में निकाली जाएगी। इस साल 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होने जा रही है। इसी के चलते उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में निकलने वाली बाबा महाकाल की सावन सवारी की तैयारियां भी शुरू हो गई है।

 इस बार श्रावण मास की शुरुआत सोमवार से होगी, ऐसे में इस माह के पहले ही दिन बाबा महाकाल की सवारी (MAHAKAL SAVARI) निकलेगी। श्रावण मास में महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में भी विशेष बदलाव किया जाता है। 

सामान्य दिनों में श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट तड़के चार बजे खुलते हैं। श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलते हैं। शेष दिनों में मध्य रात्रि 3 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं और बाबा महाकाल की भस्म आरती होती है।

MAHAKAL SAVARI: सावन माह में कांवड़ियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाती है। श्रावण-भादौ माह में निकलने वाली प्रत्येक सवारी में बाबा महाकाल नए स्वरूप में दर्शन देते हैं। भगवान महाकाल के इन रूपों को शिव सहस्त्रनामावली में उल्लेखित शिव के विभिन्न नामों के आधार पर बनाया गया है।

 कब निकलेंगी शाही सवारी

22 जुलाई पहली सवारी, 29 जुलाई दूसरी सवारी, 5 अगस्त तीसरी सवारी, 12 अगस्त चौथी सवारी, 19 अगस्त, पांचवीं सवारी, 26 अगस्त छठी सवारी, 2 सितंबर शाही सवारी निकाली जाएगी।

महाकालेश्वर उज्जैन में शाही सवारी का इतिहास बहुत प्राचीन और महत्वपूर्ण है। महाकालेश्वर मंदिर, जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, उज्जैन में स्थित है।  

 महाकालेश्वर मंदिर का उल्लेख कई पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। उज्जैन का यह मंदिर प्राचीन समय से ही अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। शाही सवारी (MAHAKAL SAVARI) की परंपरा का आरंभ भी प्राचीन काल से ही माना जाता है, हालांकि सटीक तिथि का उल्लेख नहीं मिलता।

Read More:  बकरीद पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ हुए कड़क, सड़कों पर भंडारा, जाम, नमाज पढ़ी तो होगी कार्रवाई

माना जाता है कि शाही सवारी की परंपरा मध्यकाल में भी जारी रही और विभिन्न शासकों द्वारा इसे संरक्षित और पोषित किया गया। आधुनिक समय में, शाही सवारी (MAHAKAL SAVARI) का आयोजन और भी भव्यता से किया जाता है। इसमें महाकालेश्वर भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें दुनियाभर से आए श्रद्धालु भाग लेते हैं। शोभायात्रा के दौरान महाकालेश्वर की सजीव मूर्ति को रजत पालकी में रखा जाता है और नगर के विभिन्न भागों से होकर यात्रा की जाती है। 

शाही सवारी के दौरान भव्य झांकी, बैंड, नृत्य और संगीत का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति और धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है। उज्जैन नगर निगम और मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा इस यात्रा की विस्तृत तैयारी की जाती है, ताकि यह आयोजन निर्विघ्न और सुंदरता से संपन्न हो सके।

MAHAKAL SAVARI

महाकालेश्वर की शाही सवारी न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अत्यधिक महत्व रखती है। यह आयोजन स्थानीय जनमानस के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है और इसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।

Must Watch:   एक ऐसी प्रथा – बिना शादी के एक साथ रह सकते है लड़का – लड़की !

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Cow Dung Paints: गाय के गोबर से बने पेंट्स को मंजूरी, NTH टेस्टिंग में पास
Next: Famous Mountain OF India : इस जगह का टूर एक बार जरूर करें प्लान  

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.