Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Satish Shah Passed Away: 74 की उम्र में सतीश शाह का हुआ निधन…
  • एंटरटेनमेंट

Satish Shah Passed Away: 74 की उम्र में सतीश शाह का हुआ निधन…

Hema Gupta October 25, 2025

Satish Shah Passed Away: मुम्बई में 25 अक्टूबर शनिवार यानी की आज सतीश शाह का 74 की उम्र में निधन हो गया। बताया गया कि- उनका निधन लगभग दोपहर 2.30 हुआ। अभी उनके पार्थिव शरीर को हिंदुजा हॉस्पिटल में ही रखा गया है और अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

Read More: Paresh Rawal Drishyam 3: परेश रावल ने ठुकराया ‘दृश्यम 3’ का ऑफर, बोले – ‘रोल में दम नहीं..’!

सूत्रो के अनुसार, सतीश लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

अचानक निधन की घटना…

शाह का निधन अचानक हुआ। उनके करीबी दोस्त और फिल्ममेकर विवेक शर्मा ने बताया कि सुबह ही सतीश उनसे चैट कर रहे थे और अपनी सेल्फी भेजकर कहा था कि उन्होंने वजन घटाया है और अब वह कितने स्मार्ट लग रहे हैं। इसके कुछ ही समय बाद खाना खाने के दौरान वे गिर पड़े और उनका निधन हो गया। उनके दोस्त रमेश ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

टीवी और फिल्मों में शानदार करियर…

सतीश शाह को टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘जाने भी दो यारो’ से घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जिनमें मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) शामिल हैं। साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ शो कॉमेडी सर्कस में जज के रूप में भी काम किया।

जीवन और शिक्षा…

सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की शिक्षा ली। उनका करियर साल 1970 में बॉलीवुड फिल्म भगवान परशुराम से शुरू हुआ। टीवी पर उन्होंने साल 1984 में ‘ये जो है जिंदगी’ से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाए। इसके बाद उन्होंने फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेज साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो में अपनी कला का जलवा दिखाया।

दोस्तों और इंडस्ट्री से शोक…

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि वे सतीश के करीब 40 साल पुराने दोस्त थे। उनके फैन्स और टीवी इंडस्ट्री के लोग उनके जाने से शोक में हैं। सतीश शाह का अभिनय और कॉमेडी में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: तेजप्रताप का तेजस्वी पर हमला, बोले – तेजस्वी जननायक नहीं..प्रशांत किशोर ने PM पर साधा निशाना – बिहार को सस्ता डाटा नहीं फैक्ट्रियां चाहिए
Next: RAJASTHAN NEWS : राजस्थान के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.