Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Satish Shah Last Message: मौत से ढाई घंटे पहले हंसी-मजाक कर रहे थे सतीश शाह, रत्ना पाठक से कही थी दिल की बात!
  • एंटरटेनमेंट

Satish Shah Last Message: मौत से ढाई घंटे पहले हंसी-मजाक कर रहे थे सतीश शाह, रत्ना पाठक से कही थी दिल की बात!

Hema Gupta October 31, 2025

Satish Shah Last Message: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर को किडनी फेलियर से निधन हो गया। अपने चुटीले अंदाज और जिंदादिल स्वाभाव के लिए मशहूर सतीश शाह ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

Read More: Diljit faced Racism in Australia: नस्लभेद का शिकार हुए दिलजीत दोसांझ, बोले – ‘अब गुस्सा नहीं आता..’

उनकी मौत के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने”साराभाई वर्सेस साराभाई” की को- एक्ट्रेस रतना पाठक शाह से बात की थी।

रतना ने दी जानकारी…

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रतना ने बताया कि – 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर सतीश शाह ने उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था।
उसमें एक तस्वीर थी, जिसमें लिखा था —“मेरी उम्र की वजह से लोग मुझे बड़ा समझ लेते हैं”

करीब डेढ़ घंटे बाद रत्ना ने हंसते हुए जवाब दिया –

“तुम पर तो ये बात बिल्कुल जंचती है।”

लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी।

ढाई घंटे बाद मिला दुखद संदेश…

रत्ना पाठक ने आगे लिखा –

“इस आखिरी मैसेज को भेजे हुए मुश्किल से ढाई घंटे ही हुए थे कि मुझे ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के निर्माता जेडी मजेठिया का मैसेज आया, जिसमें लिखा था —

‘सतीश भाई अब नहीं रहे।’

पहले तो लगा कोई मज़ाक कर रहा है, लेकिन जब बात समझ में आई, तो यकीन करना मुश्किल था।”

“जो इंसान जिंदगी पर हंसना जानता था, वो चला गया” – रत्ना पाठक

रत्ना ने लिखा —

“सतीश शाह वो इंसान थे जो जिंदगी को पूरे जोश से जीते थे।
हर मुश्किल पर हंसना और दूसरों को भी हंसाना उनकी पहचान थी।
उनके जाने से टीवी जगत का एक सुनहरा दौर खत्म हो गया।”

पत्नी मधू ने कहा – क्या ये सच में हो रहा है?

सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी मधू शाह स्तब्ध थीं।

रत्ना ने बताया –

“मधू ने मुझसे पूछा, ‘क्या ये सच में हो रहा है?’ हम सब उनके चारों ओर खड़े थे, समझ नहीं पा रहे थे कि जिस व्यक्ति ने सबको मुस्कुराना सिखाया, वो अब हमारे बीच नहीं है।”

लंबी उम्र की चाहत, पत्नी के लिए जीना चाहते थे सतीश शाह

सतीश शाह की पत्नी अल्जाइमर से पीड़ित हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि वे “पत्नी का ख्याल रखने के लिए लंबा जीना चाहते हैं।”

इसी साल मई में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट भी कराया था। उनकी अपनी संतान नहीं थी, इसलिए अंतिम संस्कार के समय ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उनके बेटे रोशेश का किरदार निभाने वाले राजेश कुमार ने उन्हें कंधा दिया।

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की टीम ने दी भावुक विदाई…

अंतिम संस्कार में टीवी शो की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।
सभी ने मिलकर शो का टाइटल सॉन्ग गाकर अपने “इंद्रवदन साराभाई” को आखिरी बिदाई दी। यह नजारा इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत-पाक के बॉर्डर पर संदिग्ध को पकड़ा,सुरक्षा एजेंनसियां अलर्ट मोड पर
Next: Cg crime: महिला से KISS मांगा…मना किया तो मार-डाला

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.