Sarguja Navavivahita Suicide: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 18 वर्षीय नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने पति को कॉल करके तबीयत खराब है कहकर घर बुलाया। फइर उसे गले लगाया और अपने कमरे में चली गई। रुम अंदर से लॉक कर लिया।
फिर कुछ देर बाद परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, जब उसने दरवाजा नहीं खोला। तो छप्पर तोड़कर अंदर गए, जहां युवती फांसी के फंदे में लटकते मिली।
ढाई महिने पहले हुई थी शादी
18 वर्षीय मृतका की पहचान पूजा गिरी के रुप में की गई, जो की उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पूटा की रहने वाली थी। उसका पति 19 वर्षीय के साथ ढाई महिने पहले ही शादी हुई थी।

लेकिन 6 अप्रैल को महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।
पति का बयान
पति मुकेश गिरी ने बताया कि- ‘पत्नी छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाती थी।’ उसने बताया कि-‘ वह शाम को डांस सीखने के लिए गया था। उसे पूजा ने तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी और दवा लेकर आने के लिए कहा, जब घर पहुंचा तो पूजा उल्टी कर रही थी। घर पहुंचने पर उसने सामान्य व्यवहार किया, लेकिन अचानक कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया।’

जब खटखटाने पर कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो, छप्पर तोड़कर अंदर गए,वहां देखा कि पूजा साड़ी के फंदे पर लटक रही थी। उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस को दी जानकारी
इस घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर 6 अप्रैल को न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read- बस्तर में शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल
