Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ को CM ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात, जन सुविधाओं पर फोकस
  • छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को CM ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात, जन सुविधाओं पर फोकस

himani Shrotiya August 12, 2025

Sarangarh-Bilaigarh Development: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया।

CM ने दी सौगात

इसके अतिरिक्त, सीएम ने जिले में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 13.40 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुविधाओं का सतत विस्तार उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि सांसद के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सारंगढ़ की सेवा की और अब मुख्यमंत्री के रूप में पिछले डेढ़ वर्षों से पूर्ण लगन और समर्पण के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।

CM साय ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात
CM साय ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात

18 लाख PM आवास निर्माण को स्वीकृति

Sarangarh-Bilaigarh Development: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये की दर से खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है। इसके अलावा, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई है, और इनका निर्माण इतनी तेजी से हो रहा है कि गांवों में राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की कमी महसूस होने लगी है। 

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मदद

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है, और कई महिलाएं इस राशि से अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सारंगढ़ के दानसरा की महिलाओं ने इस योजना की राशि से गाँव में राम मंदिर निर्माण की पहल की, जो पूरे प्रदेश

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मदद
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मदद

सांसद राधेश्याम राठिया का बयान

सांसद राधेश्याम राठिया ने इस अवसर पर कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विकास कार्यों और अधोसंरचना विस्तार को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। राठिया ने इस 186 करोड़ रुपये की सौगात को जिले की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करेगा।

Sarangarh-Bilaigarh Development: विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की, जिनमें भारत माता चौक से कोसीर चौक तक 5 करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ, 3 करोड़ रुपये से पी.जी. कॉलेज भवन, 2.5 करोड़ रुपये से इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार, और 1 करोड़ रुपये से नगर पालिका में गार्डन निर्माण शामिल हैं। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामुदायिक सुविधाओं को बढ़ावा देंगी।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘Abir Gulal’ Worldwide Release: ‘अबीर गुलाल’ के वर्ल्डवाइड रिलीज होने पर AIWCA ने जताई नाराजगी, PM को लिखा पत्र!
Next: मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव की दिल्ली यात्रा: अमित शाह से मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.