Salman Maatrubhoomi Film Update: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। हालांकि फिल्म का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से कुछ न कुछ बदलाव हो ही रहे हैं। पहले फिल्म का नाम बदला गया। बैटल ऑफ गलवान बदलकर ‘मातृभूमि’ रखा गया। फिर फिल्म रिलीज की डेट बदली गई। और अब एक और बदलाव किया जाने वाला है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय में फिल्म से चीन को हटाने के निर्देश दिए है।
क्यों दिए ऐसे निर्देश?
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन के बीच के रिश्तों में सुधार हो रहा है। और यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्श पर आधारित है, इस वजह से रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कुछ कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘बताया गया है कि मंत्रालय के निर्देश के अनुसार फिल्म में चीन का नाम नहीं लिया जाएगा।’

दोबारा होगी फिल्म की शूटिंग!
सूत्रो के मुताबिक , कहा गया है कि, “पहले यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय के कहने पर सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म को दोबारा शूट किया और कहानी में थोड़ा फिक्शन एंगल जोड़ दिया। लगभग 40% फिल्म दोबारा शूट की गई, जिसमें रोमांटिक सीन और बैकस्टोरी भी जोड़ी गई। मेकर्स ने नई फिल्म मंत्रालय को भेजी ताकि उन्हें NOC मिल सके, लेकिन मंत्रालय को अभी भी कुछ चिंताएं हैं।”
‘चीन का नाम नहीं लिया जाएं’
आगे बताया गया कि- “सलमान खान से यह भी कहा गया कि फिल्म में चीन का नाम बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यह बात पहले ही मेकर्स को बता दी गई थी। इस महीने जो नया वर्जन जमा किया गया है, उसमें चीन का कहीं जिक्र नहीं है।”
17 को होनी थी रिलीज
मातृभूमि फिल्म 17 अप्रैल 2026 को बॉक्सऑफिस पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन शूटिंग और कंटेंट में बदलाव की वजह से इसे टाल दिया गया।
Also Read-Thalapathy Vijays Jan Nayakan Leak: ‘जन नायकन’ की फिल्म लीक, कई सेलेब्स ने जताई चिंता!
