Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Salman lala: इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर बवाल: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं समर्थन में रील्स
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Salman lala: इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर बवाल: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं समर्थन में रील्स

divya mistry September 3, 2025

Salman lala: इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में कई रील्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लिखा गया है… “शेर को धोखे से ही मारा जा सकता है”। इन वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सलमान की मौत एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। साथ ही कुछ पोस्ट्स में इंदौर शहर बंद करने की बात भी कही गई है।

Salman lala
Salman lala

इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने 35 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है, जो सलमान की मौत के बाद सक्रिय हुए थे। इन अकाउंट्स में कुछ युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी पर कार्रवाई की तैयारी में है।

Salman lala: तालाब में डूबने से हुई थी मौत

31 अगस्त को नया बसेरा क्षेत्र में रहने वाले बदमाश सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम जब उसे पकड़ने पहुंची, तो वह भागते हुए तालाब में कूद गया और डूब गया। परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है और एक वीडियो जारी कर बताया कि सलमान अच्छा तैराक था, इसलिए वह तालाब में डूबकर नहीं मर सकता।

Salman lala: जनाजे में उमड़ी भारी भीड़

सलमान लाला के शव के घर पहुंचने पर हजारों लोग जमा हो गए थे। पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान जेल में बंद उसके भाई गोलू को भी जनाजे में लाया गया था। एबी रोड पर गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित हुआ।

Salman lala: माहौल बिगाड़ने की कोशिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि सलमान की मौत के बहाने कुछ लोग 1990 के रीगल चौराहे जैसे हालात दोहराना चाहते हैं, जब सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। हालांकि, पुलिस की खुफिया टीम ने इस साजिश को विफल कर दिया।

Salman lala: आपराधिक इतिहास

सलमान लाला पर हत्या, लूट, चाकूबाजी, अवैध शराब तस्करी जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज थे। उसने एक युवक को नग्न कर बेरहमी से पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वह खुद और उसके साथी अक्सर मारपीट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे, जिससे लोगों में डर बना रहे।

दुर्लभ कश्यप जैसा नेटवर्क

सलमान ने उज्जैन के कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह एक संगठित गैंग और सोशल मीडिया नेटवर्क तैयार किया था। उसके लिए करीब 12 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाई जा रही थीं। पुलिस ने दो साल पहले कार्रवाई कर कुछ अकाउंट्स डिलीट करवाए थे।

ड्रग्स रैकेट में संलिप्तता

Salman lala: क्राइम ब्रांच के अनुसार, सलमान युवाओं को ड्रग्स की दुनिया में धकेल रहा था। उसके साथी अर्जुन उर्फ डार्लिंग और भाई शादाब उर्फ सिद्धू एक बड़े ड्रग रैकेट को चला रहे थे। कुछ समय पहले खजराना में सलमान ने एक एसआई पर पिस्टल भी तानी थी।

पुलिस का शिकंजा

Salman lala
Salman lala

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में सलमान तो फरार हो गया था, लेकिन उसके साथी शादाब, अरुण उर्फ डार्लिंग, कुलदीप साल्दे, सौरभ राठौड़ पकड़े गए। इन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AFG vs Pak T20 Sharjah 2025: शारजाह में अफगानिस्तान का जलवा, पाकिस्तान को 18 रन से दी मात!
Next: US Open 2025: कैरोलिना मुचोवा ने एक्स बॉयफ्रेंड को देखकर रोते-रोते मांगी मैच रोकने की माफी…

Related Stories

सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
Ghaziabad YouTuber Salim
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

himani Shrotiya March 2, 2026
भगोरिया पर्व में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के रंग में रंगे CM धामी, लोक संस्कृति का दिखा संगम
  • रुद्रपुर में हिंसक झड़प, 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे
  • पौड़ी गढ़वाल के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.