Aayush Sharma Get Death Threat: बॉलीवुड के मशहूर फिल्मेकर रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को 11 फरवरी बुधवार को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है।
दरअसल, बीते दिन खबर आई थी कि, सलमान खान के रिश्तेदार को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब यह साफ नहीं था की वो रिश्तेदार कौन हैं? अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कहा गया कि, जिस रिश्तेदार को धमकी मिली वो कोई और नहीं बल्कि सलमान के जीजा आयुष शर्मा हैं।
करोड़ो की मांग का दावा
सूत्रो के मुताबिक, सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के पति एक्टर आयुष शर्मा को धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें लिखा है कि- ‘अगर करोड़ों रुपयों की मांग पूरी नहीं की जाती तो उन्हें जान का खतरा होगा।’
हालांकि, अब तक इस पर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। और न ही इस पर किसी का ऑफिशियल बयान सामने आया है।

2014 में आयुष ने सलमान की बहन से की थी शादी
सलमान की छोटी बहन अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 को आयुष शर्मा से हुई थी और अब उनके दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयत हैं।

रणवीर सिंह को आया था धमकी भरा वॉइस नोट
मंगलवार के दिन रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिर व्हॉट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजा गया और उसमें कहा गया कि- ‘अगर करोड़ों रुपए नहीं दिए जाते तो एक्टर को जान का खतरा होगा।’ शिकायत मिलने बाद से ही रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित घर में सिक्योरिटी व्यवस्था बढ़ा दी गई।

धमकी मिलने के बाद से ही सिक्योरिटी बढ़ाने के साथ – साथ वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की तलाश शुरु कर दी गई है। शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था।
इसके पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग
मुंबई के जुहू इलाके में 31 जनवरी को देर रात करीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी,
इसके पहले रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं।

इन सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
जांच में मिली थी जानकारी
जांच में पता चला कि, इसमें 5 आरोपी शामिल थे, जो 4 आरोपी गिरफ्तार हुए वो घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराने और साजिश रचने में साथ थे, मामले का मुख्य पांचवा आरोपी शुभम लोंकर को वांटेड घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
लॉरेंस गैंग ने किया है हमला!
एक मीडिया एजेंसी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि- फिल्म डायरेक्टर के घर में फायरिंग करने की जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई ने ली है। उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी किया।

क्या लिखा है पोस्ट में?
फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि- “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। ”
“अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर। टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।”
