Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Salman Khan Death Threat: सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज…
  • एंटरटेनमेंट

Salman Khan Death Threat: सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज…

Hema Gupta April 14, 2025

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी उनको मिल रही धमकियों को लेकर इसी बीच एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके चलते वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक शख्स ने वॉट्सऐप पर मैसेज करके बम से उड़ाने की धमकी दी है।

Read More: Salman Reveals Parents’ Marriage Secret: ‘शादी में धर्म नहीं था मुद्दा” सलमान ने किया खुलासा..

आपको बता दें कि, एक अज्ञात शख्स ने मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में वॉट्सऐप मैसेज पर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

Salman Khan Death Threat: रविवार देर रात भेजा गया धमकी भरा मैसेज..

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार देर रात एक मैसेज भेजा गया जिसमें लिखा था –”हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे।”

इस गंभीर धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2)(3) के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

दिल्ली इवेंट में पहुंचे थे सलमान, शेरा दिखे गुस्से में..

धमकी मिलने से ठीक पहले सलमान खान शनिवार, 12 अप्रैल को दिल्ली में एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें टाइट सिक्योरिटी में देखा गया। उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ मौजूद थे और उस वक्त का एक वीडियो सामने आया जिसमें सलमान खान का बॉडीगॉर्ड काफी गुस्से में दिखाई दिया।

Shera ki security dekh rahe ho 🫢

Aisa bodyguard hoto kya Darr hai#SalmanKhan𓃵 #shera pic.twitter.com/Q4gqAqOfCS

— Chulbul Pandey (@KhanDruid) April 13, 2025

Salman Khan Death Threat: 14 अप्रैल 2024 में हुआ था हमला..

2024 में 14 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजकर 52 मिनट पर सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी, उस समय सलमान खान घर पर ही थे। इसके बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।

सलमान को Y+ कैटेगरी की दी गई सुरक्षा..

साल 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। तब से उनके साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं और 1 या 2कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।

The way Shera protects bhai, forget us fans, his close friends & not even his family can do that!! Gbu Shera paji 💪🔥 #SalmanKhan pic.twitter.com/gY5aGrlE2l

— Nav Kandola (@SalmaniacNav) April 12, 2025

एक्टर की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

सिकंदर की शूटिंग के बीच टाइट थी सिक्योरिटी…

बाबा सिद्क्की की मौत के बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी, हालाकि सिकंदर की शूटिंग के दौरान होटल की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि पूरे होटल को किले जैसे सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया था। होटल के मुख्य गेट से लेकर अन्य एंट्री प्वाइंट्स तक, हर जगह सख्त निगरानी रखी गई थी।

सिर्फ उन्हीं लोगों को शूटिंग स्थल तक प्रवेश की अनुमति थी, जिन्हें पहले से मंजूरी मिली हुई थी, इसके अलावा, होटल में नो स्वैपिंग पॉलिसी लागू की गई है, ताकि कोई व्यक्ति किसी अन्य के बदले अंदर प्रवेश न कर सके। हैदराबाद और मुंबई पुलिस सभी सुरक्षाकर्मियों को मिलाकर कुल 50-70 लोग सलमान की सुरक्षा में तैनात थे।

Salman Khan Death Threat: धमकियों पर Salman का बयान आया था सामने..

कुछ दीनो पहले सलमान अपनी फिल्म सिकंदर के लिए एक प्रेस मीट रखी थी, तभी उनसे , उनको मिल रही धमकियो पर सवाल किया गया था कि – “जो धमकियां मिल रही हैं, वो आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन आज आप जिस मुकाम पर हैं क्या वहां आप निर्भय हो गए हैं। क्या इनसिक्योरिटी हैं, क्या बेचैनी हैं या अब ये आम बात है?”

तो इस पर सलमान खान ने जबाव देते हुए कहा कि “भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है।” कभी-कभी इतने लोगों को लेकर चलना पड़ता है, बस वही दिक्कत हो जाती है।’ अब वो इतना इनके बारे में नहीं सोचते।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: mohini didi appointed chief brahmakumaris leadership : ब्रह्माकुमारीज संस्थान में पहली बार दीदी को कमान
Next: china stops rare earth metal exports trump tariff on electronics : चीन ने 7 कीमती धातुओं की सप्लाई रोकी, ट्रम्प ने भी किया पलटवार

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.