Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Sagar 12th Board Result: केसली के कुश धंधेरिया ने रचा कीर्तिमान, जिला प्रावीण्य सूची में किया टॉप
  • मध्य प्रदेश

Sagar 12th Board Result: केसली के कुश धंधेरिया ने रचा कीर्तिमान, जिला प्रावीण्य सूची में किया टॉप

himani Shrotiya May 7, 2025

Sagar 12th Board Result: सागर जिले के विकासखंड केसली के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसली के छात्र कुश कुमार धंधेरिया ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केसली ब्लॉक और जिला प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

कुश कुमार ने गणित में 481/500 नंबर प्राप्त किए। कुश धंधेरिया ने 12वीं में कुल 500 अंकों में से 481 अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से, उन्होंने भौतिक विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Sagar 12th Board Result:

अपनी सफलता पर कुश धंधेरिया ने कहा कि कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन के साथ-साथ ईश्वर की कृपा भी आवश्यक होती है। उन्होंने यह संदेश दिया कि सभी विद्यार्थियों को मेहनत के साथ भक्ति-भाव भी रखना चाहिए।

गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

कुश ने विद्यालय में पढ़ा रहे सभी शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा के साथ आशीर्वाद रूपी मार्गदर्शन मिला। उन्होंने गुरुजनों को बारंबार प्रणाम करते हुए आभार प्रकट किया।

विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

विद्यालय में कुश धंधेरिया को संकुल प्राचार्य एस.के. शर्मा सहित समस्त स्टाफ द्वारा पुष्प माला पहनाकर और रोरी लगाकर सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण देखा गया।

Read More: Bhopal mock drill: भोपाल की सड़कों पर 12 मिनट का सन्नाटा,लाइट बंद, रिहर्सल में घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

Sagar 12th Board Result: सभी ने दी शुभकामनाएं

कुश के माता-पिता, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

रोल मॉडल बनकर उभरे कुश धंधेरिया

इस असाधारण प्रदर्शन के बाद कुश धंधेरिया क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि लगन, समर्पण और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

देवभूषण दूबे की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Colonel Sophia Qureshi: जानिए कौन है Operation Sindoor को अंजाम देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी?
Next: ⚔️ पुंछ में सीमा पर भारी गोलीबारी: पाकिस्तान की कार्रवाई में 15 की मौत

Related Stories

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली

divya mistry March 4, 2026
भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी

divya mistry March 3, 2026
फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • एंटरटेनमेंट
  • मध्य प्रदेश

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
  • दौसा होली पर 2 गुटों में संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल
  • मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली
  • Bihar Sun Temple: सूर्य भगवान का ऐसा मंदिर जहां कुष्ठ रोग से मिलती है मुक्ति!
  • उत्तराखंड में होली की धूम, रामदेव बाबा ने फूलों से खेली होली
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.