Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Sada Bahar flower Benefits: सदाबहार पुष्प के फायदे, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी…
  • Lifestyle

Sada Bahar flower Benefits: सदाबहार पुष्प के फायदे, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी…

Hema Gupta March 25, 2025

Sada Bahar flower Benefits: सदाबहार फूल जो कि सफेद, पिंक कलर का होता है। यह एक ऐसा पौधा है जो अपनी सुंदरता और औषधीय गुणों के कारण दुनियाभर में लोकप्रिय है। सदाबहार का मतलब है कि ये पौधा 12 महीने हरा-भरा रहता है। यह न केवल की शोभा बढ़ाता है, बल्कि आयुर्वेद, यूनानी और आधुनिक चिकित्सा में भी इसका विशेष महत्व है। इसके फूल और पत्ते दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आज इस लेख में हम सदाबहार फूल से जुड़ी पूरी जानकारी, इसके फायदे, नुकसान, और उपयोग के बारें में बताएंगे।

Read More: KL Rahul Athiya Parents: केएल राहुल और अथिया शेट्टी बने पैरेंट्स..

इसका वैज्ञानिक नाम: Catharanthus roseus, इसके फूल पाँच पंखुड़ियों वाले गुलाबी, सफेद, बैंगनी, लाल रंग के होते हैं और इसके पत्ते गाढ़े हरे रंग का होता है। चिकने और चमकदार होते हैं।

Sada Bahar flower Benefits: सदाबहार फूल के फायदे….

सदाबहार के पत्तों, फूलों और जड़ों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह मधुमेह से लेकर उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों में उपयोगी माना जाता है।

मधुमेह में लाभकारी..

सदाबहार की पत्तियों और फूलों का उपयोग डायबिटीज के मरीज के किया जाता है, इसका जूस बना ले उसमें 1 छोटा खीरा, 1 छोटा करेला, 1 छोटा टमाटर मिक्सी में पीसकर जूस बना लें, और उसमें सदाबहार के 6-7 फूल और 3-4 नीम के पत्ते भी डाल लें। सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

हृदय रोगों में लाभदायक…

सदाबहार पौधे की पत्तियों से निकाला गया अर्क रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार होता है और दिल की धड़कनों को सामान्य बनाए रखता है।

गले के इंफेक्शन के लिए फायदेमंद..

सदाबहार की पत्तियां गले में इन्फेक्शन की समस्या में बहुत फायदेमंद होती हैं। इसमें मौजूद एलकालॉइड्स, एजमेलीसीन, सरपेन्टीन नामक तत्व शरीर में मौजूद संक्रमण को दूर करने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं।

त्वचा रोगों के लिए फायदेमंद..

सदाबहार फूल और पत्ती के रस या पेस्ट को लगाने से फोड़े-फुंसी, एक्जिमा, स्किन पर खुजली, इन्फेक्शन या अन्य समस्या होने पर प्रभावित जगह पर सदाबहार की पत्तियों का लेप लगाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा सदाबहार की पत्तियां कील, मुहांसे और झुर्रियों आदि के लिए भी बहुत उपयोगी होती हैं।

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार..

सदाबहार पौधे के कुछ तत्व मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और अवसाद व तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।

Sada Bahar flower Benefits: सदाबहार फूल के नुकसान..

1. यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा लेने से विषाक्त प्रभाव हो सकते हैं।

2. गर्भावस्था में इस पौधे का सेवन करने से गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं लेना चाहिए।

3. पाचन संबंधी समस्याएँ इसके अधिक सेवन से पेट दर्द, उल्टी, डायरिया और गैस्ट्रिक समस्याएँ हो सकती हैं।

4. कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से त्वचा पर जलन या खुजली हो सकती है।

5. सदाबहार का पौधा बच्चों और पालतू जानवरों के लिए जहरीला हो सकता है। इसका गलती से सेवन करने पर उल्टी, चक्कर और अन्य समस्याएँ हो सकती हैं।

Sada Bahar flower Benefits: सदाबहार फूल के उपयोग…

1. आयुर्वेदिक चिकित्सा में मधुमेह और रक्तचाप नियंत्रण के लिए उपयोग किया जाता है। इसके पत्तों का रस त्वचा रोगों में लगाया जाता है।

2. होम्योपैथी में- खांसी और गले की बीमारियों के इलाज में प्रयुक्त होता है।

3. आधुनिक चिकित्सा में कैंसर-रोधी दवाओं का निर्माण किया जाता है, कुछ दर्दनिवारक दवाओं में भी इसका उपयोग किया जाता है।

4. सौंदर्य प्रसाधनों में- कई स्किन-केयर उत्पादों में इसके अर्क का प्रयोग किया जाता है।

Sada Bahar flower Benefits: Conclusion निष्कर्ष..

सदाबहार फूल ऐसा फूल है, जो 12 महिने तक हरा भरा रहता है, इसमें औषधीय गुण होते है जो मधुमेह, हृदय रोग और त्वचा रोगों में फायदेमंद होता है। लेकिन, इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और पालतू जानवरों को इससे दूर रखना चाहिए। सही देखभाल के साथ यह पौधा आपके बगीचे और सेहत दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है। लोग इसका प्रयोग भगवान की पूजा करने में भी करते हैं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Char Dham health workers: चारधाम मार्ग पर 1200 स्वास्थ्य कर्मी किए जाएंगे तैनात,श्रद्धालुओं की सेहत का रखा जाएगा विशेष ध्यान
Next: Best News Channel App in Jabalpur – Nation Mirror Network

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.