Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SA vs SL Women ODI: कोलंबो में आज साउथ अफ्रीका-श्रीलंका भिड़ंत, बारिश बिगाड़ सकती है मैच का मजा…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SA vs SL Women ODI: कोलंबो में आज साउथ अफ्रीका-श्रीलंका भिड़ंत, बारिश बिगाड़ सकती है मैच का मजा…

Hema Gupta October 17, 2025

SA vs SL Women ODI: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का 18वां लीग स्टेज मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। टॉस हर मुकाबले की तरह दोपहर 2.30 बजे होना है।

Read More: ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड!

साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि श्रीलंका अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। मौसम के चलते कई मुकाबले रद्द होने से श्रीलंका की स्थिति पॉइंट्स टेबल में कमजोर हो गई है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन…

साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ टीम 6 पॉइंट्स लेकर पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

UAE lock in their place at next year’s #T20WorldCup in India & Sri Lanka 🔒🇦🇪

To know more 📲 https://t.co/RJPYa5d6ZZ pic.twitter.com/crHGViYy3O

— ICC (@ICC) October 16, 2025

वहीं श्रीलंका के 2 मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो गए और टीम अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। इसी के साथ 2 पॉइंट्स के साथ श्रीलंका पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर है।

आखिरी बार मई में हुआ था दोनों टीमों के बीच मुकाबला…

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अब तक 25 विमेंस वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें साउथ अफ्रीका ने 16 मैचों में बाजी मारी तो वहीं 6 में श्रीलंका को जीत मिली, जबकि 3 मैच बेनतीजन रहें।

दोनों के बीच आखिरी मुकाबला इसी साल मई में ट्राई-नेशनल सीरीज के दौरान हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 316 रन बनाया था, वहीं श्रीलंका टारगेट हासिल नहीं कर सकी और 76 रन से हार मिली।

ICC Women’s Cricket World Cup 2025 match today.

It’s South Africa vs Sri Lanka from 3 PM IST in Colombo. 🇿🇦⚔️🇱🇰#SAvSL #CWC25 #SAWvSLW pic.twitter.com/iM0em72RlG

— Cricholic Mrigankaaaa🇮🇳❤️ (@MSDianMrigu) October 17, 2025

क्लार्क और मलाबा पर होंगी सबकी निगाहें….

साउथ अफ्रीका की ओर से नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायोन, नोन्कुलुलेको मलाबा और मारिजान कैप शानदार फॉर्म में हैं।

क्लार्क टीम की टॉप स्कोरर हैं जबकि मलाबा टॉप विकेट टेकर हैं। ऐसे में एक बार फिर इन खिलाड़ियों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

श्रीलंका को अटापट्टू और राणावीरा से उम्मीद…

श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू और अनुभवी गेंदबाज इनोका राणावीरा टीम की रीढ़ हैं। श्रीलंका की जीत की उम्मीद इन्हीं दोनों के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी।

गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को झटके देने होंगे, तभी मुकाबले में पकड़ बन सकती है।

Sri Lanka face South Africa in a must-win clash in the ICC Women’s World Cup 2025 at R. Premadasa Stadium 🇱🇰 🇿🇦#CWC25 #SLvSA pic.twitter.com/3Zz6vK1uQ6

— ThePapare (@ThePapareSports) October 17, 2025

कोलंबो में पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा…

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक इस वर्ल्ड कप के 7 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 3 मैच बारिश से रद्द हुए और बाकी 4 में से 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

अब तक इस मैदान पर कुल 27 विमेंस वनडे हुए हैं, जिनमें 15 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम के पक्ष में रहे हैं।

बारिश बन सकती है मैच में बाधा…

कोलंबो में आज मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 91% बारिश की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ऐसे में यह मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

संभावित प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका

लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, एनिरी डेरेकसन, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, तुमी सेखुखुने, मसाबाता क्लास, नोन्कुलुलेको मलाबा।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), माल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, पियूमि वाथसाला बादल्गे, इनोका राणावीरा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: अब ट्रेन में मिलेगा कंबल भी VIP स्टाइल में: जानिए क्यों बदल रही है रेलवे की सोच!
Next: MP Police Recruitment: ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका,आवेदन की तारीख बढ़ी

Related Stories

Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.