RR Vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 27 रन से हराया। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 7 अप्रैल को खेला गया।
बता दें कि, मैच शुरु होने से पहले ही गुवाहाटी में बारिश होने लगी करीब 2 घंटे 40 मिनट तक बारिश होती रही है। फिर मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया, जहां मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
यशस्वी जायसवाल ने किए 100 छक्के पूरे
पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने धुंआधार पारी खेली। उन्होंने आते ही चौके और छक्कों की बरसात कर दी और मुंबई के छक्के छुड़ा दिए, 32 गेंद में 77 रन बनाकर नाबाद रहें, जिसमें 4 छक्के और 10 चौके शामिल हैं। इसी के साथ IPL में उनके 100 छक्के भी पूरे हो गए। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी जायसवाल को चुना गया।

राजस्थान की धमाकेदार पारी
टीम से यशस्वी के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंद में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। वैभव के IPL में 35 छक्के पूरे हो चुके हैं। इनके अलावा ध्रुव जुरेल 2 रन, टीम के कप्तान रियान पराग 20 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। शिमरोन 6 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट गवांकर 150 रन का स्कोर खड़ा किया।
AND HE HAS DONE IT AGAIN! 🔥
Yashasvi Jaiswal against #MI means 𝗲𝗻𝘁𝗲𝗿𝘁𝗮𝗶𝗻𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗶𝘀 𝗴𝘂𝗮𝗿𝗮𝗻𝘁𝗲𝗲𝗱 🍿#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals | @ybj_19 pic.twitter.com/MdPZgavUHk
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
MI की ओर से अल्लाह गजनफर को 2 विकेट मिले वहीं 1 विकेट शार्दुल ने लिया।
मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर फेल
मुंबई टीम में बड़े-बड़े दिग्गज है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के सामने टिक नहीं सके टीम से रियान रिकेल्टन ने 8 रन, रोहित शर्मा 5 रन, सूर्याकुमार 6 रन, तिलक वर्मा 14 रन, टीम के कप्तान हार्दिक 9 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। टीम से नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए। बाकी प्लेयर्स 10 का अकाड़ा भी पार नही कर सके। टीम 11 ओवर में 9 विकेट गवांकर 123 रन बनाएं। इसी के साथ उन्हें RR के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि विश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं जोफ्रा आर्चर और तुषार को भी 1-1 विकेट मिले।

दोनों टीमों की प्लेइंग
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट। इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।
Also Read- Lalit Modi Target BCCI: IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने BCCI पर लगाएं गंभीर आरोप!
