Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rohit Sharma 38th Birthday: रोहित शर्मा का 38वां जन्मदिन आज…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Rohit Sharma 38th Birthday: रोहित शर्मा का 38वां जन्मदिन आज…

Hema Gupta April 30, 2025

Rohit Sharma 38th Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और टीम कप्तान रोहित शर्मा का आज 38वां जन्मदिन है। रोहित शर्मा हिटमैन के नाम से मशहूर है। हिटमैन का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। उनकी कप्तानी में टीम ने कई मैच जीते है, और IPL में भी उन्होंने टीम को 5 बार ट्रॉफी दिलाई है। रोहित अपनी पत्नी रितिका के साथ जन्मदिन मनाते नजर आएं, जिसमें उनकी पत्नी उन्हें केक खिला रहीं हैं।

Rohit Sharma birthday celebration in Jaipur❤️🔥#HappyBirthdayRohit pic.twitter.com/j7JZ9TUTUM

— Rohan💫 (@rohann__45) April 29, 2025

रोहित शर्मा के करियर की शुरुआत…

जून 2007 में रोहित ने 20 साल की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसी साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में वह एक उभरते सितारे के रूप में सामने आए और अपने शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सबका ध्यान खींचा। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। समय के साथ ‘हिटमैन’ एक निडर सलामी बल्लेबाज, रणनीतिक सोच रखने वाले कप्तान और संयमित व्यक्तित्व के प्रतीक बन गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

टेस्ट क्रिकेट में दमदार उपस्थिति…

रोहित ने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। अब तक वह 67 टेस्ट मैचों की 116 पारियों में 4,301 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका औसत 40.57 रहा है। इस फॉर्मेट में उनके नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन है।

WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) में उन्होंने 40 टेस्ट की 69 पारियों में 2,716 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही, वह 2023 के WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान भी रहे, जिसमें भारत उपविजेता बना था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

वनडे में रिकॉर्डों की बरसात..

रोहित शर्मा ने 273 वनडे मुकाबलों में 265 पारियों में 11,168 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.76 रहा है। वह वनडे में 32 शतक और 58 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

आपको बता दें कि, रोहित 3 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं और वनडे में भारत के चौथे सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। वे विश्व स्तर पर भी टॉप 10 में शामिल हैं।

वर्ल्ड कप में रोहित का खास जलवा…

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप का मंच हमेशा खास रहा है। उन्होंने 28 वर्ल्ड कप मैचों में 1,575 रन बनाए हैं, औसत 60.57 रहा है। उनके नाम 7 शतक और 6 अर्धशतक हैं।
2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने रिकॉर्ड 5 शतक जमाए थे और 648 रन बनाए थे। वहीं 2023 के घरेलू वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 597 रन बनाकर भारत को फाइनल तक पहुंचाया, हालांकि टीम उपविजेता रही।

टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड..

रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 159 मैचों में 4,221 रन बनाए हैं, औसत 32.05 और स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर रहा है। उनके नाम 5 शतक दर्ज है, जो टी20I में सबसे ज्यादा हैं।

2024 में उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया, तब वह 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को 62 में से 49 टी20 मैच जिताए।

‘सिक्स हिटिंग मशीन’ है रोहित..

रोहित को क्रिकेट जगत में ‘सिक्स हिटिंग मशीन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने टेस्ट में 88, वनडे में 344 और टी20 में 205 छक्के लगाए हैं। कुल 637 अंतरराष्ट्रीय छक्कों के साथ वह दुनिया में सबसे आगे हैं।

वर्ल्ड कप में उन्होंने 54 छक्के और टी20 वर्ल्ड कप में 50 छक्के लगाए हैं, भारतीय खिलाड़ियों में ऐसा करने वाले पहले स्थान के बल्लेबाज बन गए है, और दुनिया में दूसरे स्थान पर आते हैं।

कप्तानी में भी बेमिसाल…

रोहित ने भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, 2024 टी20 वर्ल्ड कप खिताब और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 56 वनडे में 42 मैच जीते हैं, जो किसी भी भारतीय कप्तान का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पोस्टर बॉय…

IPL में रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताया। 266 मैचों में उन्होंने 6,868 रन बनाए हैं, औसत 29.73 और स्ट्राइक रेट 132 के करीब रहा है। उनके नाम 2 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हैं। हालांकि इस बार वह कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनका रणनीतिक योगदान टीम में बना हुआ है।

इस सीजन में रोहित शर्मा का शुरुआत में बल्ला नहीं चला लेकिन अब वह फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 76 रनो की नाबाद पारी खेली फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली और परिणाम स्वरुप मुंबई इंडियंसॉ पहले अंक तालिका में पिछड़ रही टीम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रोहित की लवलाइफ, शादी…

13 दिसंबर 2015 को रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी की। उनकी शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुई थी। रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अपने कजिन भाई बंटी सचदेवा की कंपनी कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट से की थी।

आपको बता दें कि, 2008 में रोहित रितिका से पहली बार एक एड शूट के दौरान मिले थे। उस समय एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थीं, जहां रोहित भी काम करते थे। दोनों की मुलाकात के बाद रितिका रोहित की मैनेजर बन गईं। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता और गहरा होता गया और 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। रोहित ने रितिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था।

रोहित और रितिका के दो बच्चे एक बेटी समायरा और एक बेटा अहान शर्मा हैं।

Rohit कई लोग दे रहें शुभकामनाएं…

The pride of a billion.
The captain of the nation. 🇮🇳
Happy Birthday, Rohit Sharma! 🎂 #WhistlePodu #Yellove🦁💛 pic.twitter.com/82OnC2iho0

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 30, 2025

𝟐𝟔𝟒 𝐫𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧𝐬 𝐭𝐨 𝐜𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐞! 🥳

Wishing a very happy birthday to the captain of 🇮🇳’s recent T20 World Cup and Champions Trophy winning teams, and one of the finest openers, Rohit Sharma! 🎂

Have a smashing day, ℍ𝕚𝕥𝕄𝕒𝕟! 🙌#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/bbU13aGInw

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 30, 2025

बर्थडे आहे आपल्या राजा चा 🥳😍

Happy birthday to the one & only – 𝐑𝐎𝐇𝐈𝐓 𝐒𝐇𝐀𝐑𝐌𝐀 🫡💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #RohitSharma #HappyBirthdayRohitSharma pic.twitter.com/7F60FtiejZ

— Mumbai Indians (@mipaltan) April 29, 2025

Happy Birthday to Rohit Sharma — the man who forgets names, toss decisions, and sometimes the playing XI…but somehow remembers how to win two ICC trophies in 12 months. 🎂🧠🏆#HappyBirthdayRohitSharma pic.twitter.com/WT89su7S8H

— Sagar (@sagarcasm) April 30, 2025

Happy Birthday to the greatest Captain Rohit Sharma ❤️🔥 India always loves you 🥹🫶

Play cricket until at least 50 years of age 💓 #HappyBirthdayRohitSharma #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/VPHLRirbvw

— Pavithra VJ 🎀 (@crazygirll1990) April 29, 2025

Rohit Sharma’s mother shares an Instagram post on her son’s birthday! 🎂😍

📸: Purnima_1203/ Instagram #HappyBirthday #RohitSharma #CricketTwitter pic.twitter.com/ZzLqfUVVr9

— InsideSport (@InsideSportIND) April 30, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Uttarakhand Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के खुले कपाट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबल तैनात
Next: BHOPAL LOVE JIHAD: लव जिहाद में एक और नया खुलासा,5 वीं पीड़िता आई सामने

Related Stories

 CNG PNG Prices May Rise in India
  • Top Story
  • देश-विदेश

CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी

Shital Sharma March 4, 2026
New Picture
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया

Shital Sharma March 4, 2026
जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.