Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD में बड़ी कार्रवाई, 27 नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित…लालू ने दाखिल की कोर्ट में अर्जी
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD में बड़ी कार्रवाई, 27 नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित…लालू ने दाखिल की कोर्ट में अर्जी

himani Shrotiya October 28, 2025

RJD expels 27 leaders: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घटनाक्रम तेजी पकड़ चुका है। जहां एक ओर राजनीतिक दल चुनावी रणनीति में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर दल–बदल और बगावत का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा एक्शन लेते हुए अपने 27 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

RJD में बड़ी कार्रवाई,
RJD में बड़ी कार्रवाई,

बागियों पर गिरी गाज

राष्ट्रीय जनता दल ने देर शाम एक आधिकारिक लेटर जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की। पार्टी ने साफ तौर पर कहा कि जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, वे या तो पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गए हैं या फिर अन्य दलों के प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं। कुछ नेता तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ रहे थे।
RJD ने कहा कि यह कदम पार्टी अनुशासन बनाए रखने और संगठन की मजबूती के लिए उठाया गया है।

27 नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

तेजप्रताप यादव की पार्टी का थामा दामन

निष्कासित नेताओं में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में पार्टी छोड़कर तेजप्रताप यादव की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ नेता जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, जिससे RJD नेतृत्व नाराज था।

सूत्रों के मुताबिक, RJD पहले ही इन नेताओं को चेतावनी दे चुका था, लेकिन पार्टी की अनुशासन समिति ने उनके खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दे दी।

RJD expels 27 leaders: किन नेताओं पर गिरी गाज?

निष्कासित नेताओं की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। खासतौर पर दो मौजूदा विधायक और कई पूर्व विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिनमें से परसा विधायक छोटे लाल राय, गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान, 4 पूर्व विधायक और 1 पूर्व MLC शामिल है।

इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

जेडीयू ने भी की थी कार्रवाई

इससे पहले सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी अपने 16 नेताओं को निष्कासित किया था। JDU ने भी यही आरोप लगाया था कि उसके कुछ नेता पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे थे।
स्पष्ट है कि बिहार चुनाव में बागी नेता दोनों ही बड़े दलों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। चुनावी माहौल में इस तरह की कार्रवाई से राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।

लालू-राबड़ी ने कोर्ट में उठाई आपत्ति

इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दोनों ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाला मामले को लेकर एक नई अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में रोजाना सुनवाई के आदेश पर आपत्ति जताई गई है।

RJD expels 27 leaders: वकील ने कहा समय चाहिए

‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि:

  • यह मामला 18,000 पन्नों की चार्जशीट से जुड़ा है।
  • इसके अलावा 250 पन्नों का कोर्ट आदेश भी मौजूद है।
  • इतने बड़े दस्तावेजों को समझने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

13 अक्टूबर को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य अभियुक्तों पर आरोप तय किए थे। इसके बाद कोर्ट ने 27 अक्टूबर से रोजाना सुनवाई का आदेश दिया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए लालू पक्ष ने अर्जी डाली है।

क्या है IRCTC घोटाला मामला?

RJD expels 27 leaders:  IRCTC घोटाले का मामला उस समय का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि रांची और पुरी के IRCTC होटल टेंडर अवैध तरीके से जारी किए गए और घूस के रूप में जमीन दी गई।
कोर्ट ने कहा है कि:

“लालू प्रसाद यादव की जानकारी में टेंडर घोटाले की साज़िश रची गई थी और इस घोटाले से उनके परिवार को फायदा हुआ।”

लालू यादव ने अदालत में इन आरोपों को निराधार बताया है।

बिहार चुनाव 2025: 2,616 उम्मीदवार मैदान में – 41% पहली बार आजमा रहे किस्मत, चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

महागठबंधन (RJD+Congress+Left+VIP) ने इस बार 243 की जगह 255 उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है।

कुल उम्मीदवारों में से

92 नए चेहरे

एनडीए गठबंधन ने 243 में से 56 उम्मीदवार (23%) नए चेहरों को मौका दिया है। सीट बंटवारे में शामिल दलों की स्थिति इस प्रकार है: पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: RAJASTHAN NEWS :हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस,3 की मौत,12 मजदूर झुलसे
Next: UK NEWS : उत्तराखंड का रजत जयंती महोत्सव,राष्ट्रपति से शुभारंभ प्रधानमंत्री के साथ समापन

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.