Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Rinku Singh Visits In-Laws: दामाद का ससुराल में भव्य स्वागत, रिंकू ने छुए सास के पैर वीडियो हुआ वायरल…
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Rinku Singh Visits In-Laws: दामाद का ससुराल में भव्य स्वागत, रिंकू ने छुए सास के पैर वीडियो हुआ वायरल…

Hema Gupta June 15, 2025

Rinku Singh Visits In-Laws: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने प्रिया सरोज से सगाई की थी और अब वह अपनी मंगेतर से मिलने उनके घर — यानी ससुराल पहुंचे। वहां उनका शानदार स्वागत हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More: Reem’s Video Viral Trolled: प्लेन क्रैश पर रीम की चुप्पी पर भड़के अशोक पंडित, एक्ट्रेस ने दी सफाई!

फूलों की बारिश और पारंपरिक स्वागत…

जैसे ही रिंकू सिंह ससुराल के दरवाजे पर पहुंचे, सास ने फूलों से भरा थाल लेकर उनका स्वागत किया। उन्होंने पहले रिंकू को टीका लगाया, फिर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर दी। रिंकू भी पूरे पारंपरिक अंदाज़ में सबसे पहले सास के पैर छूते नजर आए। इस पूरे माहौल में परिवार की खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Atish7dec (@ak_saroj_7dec)

प्रिया का शर्मीला अंदाज…

इस स्वागत समारोह की सबसे खास बात रही प्रिया सरोज का प्यारा सरप्राइज। जैसे ही रिंकू घर में दाखिल हुए, उनकी नजरें अपनी मंगेतर को खोजने लगीं। तभी प्रिया शर्माते हुए गुलाब का फूल लेकर आईं और मुस्कुराते हुए रिंकू को थमाकर तेजी से वहां से चली गईं। यह पल बेहद रोमांटिक और मासूमियत भरा था, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया।

सगाई के वक्त भी भावुक हो गई थीं प्रिया…

प्रिया सरोज की यह मुलाकात उनके सगाई वाले भावुक लम्हों की याद दिलाती है, जब रिंकू ने उन्हें अंगूठी पहनाई थी और वह स्टेज पर ही भावुक होकर रो पड़ी थीं। उनकी मासूम मुस्कान और आंखों में खुशी का आंसू, फैन्स के बीच अब तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो…

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की इस मुलाकात का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैन्स इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें “Made for Each Other” कपल कहकर सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

लोगों ने इस तरह दिए रिएक्शन…

यूजर ने वीडियो देख अलग – अलग तरह के रिएक्शन दिए एक यूजर ने लिखा कि- ‘अंबानी से ज्यादा चर्चित शादी खान सर और रिंकू सिंह की हो गई है 😂😂।’ एक यूजर ने लिखा कि- ‘आज भी संस्कार और आतिथ्य स्वागत की परम्परा जिंदा है ❗ जीवन के एक नये अध्याय की हार्दिक शुभकामनाएं 💐 एवं शुभेच्छा 💐 रिंकू प्रिया आप दोनों हमेशा खुश रहिए ✨।’ एक यूजर ने लिखा कि- “❤️❤️This video is so beautifully connected that it feels like we are part of a family celebration. Everything looks natural, with no artificiality or manipulation. Wishing them all the very best for their future!” एक यूजर ने लिखा कि- “भाई की खुशी को किसी की नजर न लगे।”

8 जून को हुई थी सगाई…

 लखनऊ के लग्जरी होटल ‘द सेंट्रम’ में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी हुई। यह समारोह क्रिकेट और राजनीति के अनोखे संगम का प्रतीक था, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। समारोह में प्रिया की भावुकता और रिंकू का साथ देने वाला अंदाज सुर्खियां बना। इस आयोजन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जिसने इसे और भी खास बना दिया।

रो पड़ी थी सांसद

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सेंट्रम होटल के भव्य हॉल में पहुंचे। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को ढाई लाख रुपये की अंगूठी पहनाई, जिसके बाद प्रिया भावुक होकर फफक-फफक कर रो पड़ीं। रिंकू ने उन्हें प्यार से संभाला, और दोनों ने हाथ उठाकर मेहमानों की ओर प्यार का इजहार किया। प्रिया ने गुलाबी लहंगे में और रिंकू ने सफेद शेरवानी में सभी का ध्यान खींचा। बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का गाना ओ माही, ओ माही बज रहा था, जिसने माहौल को और रोमांटिक बनाया। सेरेमनी के बाद दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया, जिसे मेहमानों ने खूब सराहा। इस पल को कैद करने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

क्रिकेट और राजनीति का संगम

सगाई समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल हुए, जिसमें क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां थीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, और सांसद इकरा हसन (प्रिया की करीबी दोस्त) ने समारोह में शिरकत की। कांग्रेस नेता और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा नेता राम गोपाल यादव, और प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी मौजूद थे। क्रिकेट जगत से पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, और उत्तर प्रदेश रणजी कप्तान आर्यन जूयाल ने इस मौके पर जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान के शामिल होने की भी चर्चा थी, हालांकि उनकी उपस्थिति की पुष्टि नहीं हुई। मेहमानों ने अवधी और वैश्विक व्यंजनों का लुत्फ उठाया, जो इस आयोजन का आकर्षण रहा।

 कब होगी शादी?

रिंग सेरेमनी के बाद, रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। इस भव्य आयोजन में क्रिकेट, बॉलीवुड, और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। रिंकू, जो आईपीएल 2025 और भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्यस्त रहेंगे, अपनी निजी जिंदगी को भी संतुलित कर रहे हैं। प्रिया भी अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ इस रिश्ते को प्राथमिकता दे रही हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Dhamtari:“मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना”, प्रोफेसर ने लगा ली फांसी
Next: blood donation camp: शामली: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर एमकेबी महासभा के नेतृत्व में हुआ पांचवां सफल रक्तदान शिविर

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.