Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa:  हॉस्टल बना तालाब, नाव से 45 छात्रों का रेस्क्यू
  • मध्य प्रदेश

Rewa:  हॉस्टल बना तालाब, नाव से 45 छात्रों का रेस्क्यू

Narendra Singh July 18, 2025

11 मजदूर 9 घंटे तक फंसे रहे अस्पताल की छत पर

बुधवार रात से हो रही मूसलधार बारिश ने रीवा शहर की तस्वीर ही बदल दी। चारों तरफ पानी-पानी और घरों में बहता सामान… मानो शहर नहीं, जलसागर बन गया हो। निराला नगर इलाके में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए, जबकि कई घरों में पानी आधी दीवार तक चढ़ गया।

 हॉस्टल में भरा 6 फीट पानी, नाव से बचाए गए छात्र

सरदार वल्लभ भाई पटेल बॉयज़ हॉस्टल में हालात इतने बिगड़ गए कि पहली मंजिल तक पानी भर गया। करीब 45 छात्र दूसरी मंजिल पर फंसे रहे, जिन्हें नाव की मदद से एक घंटे के ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। छात्रों को अब पास के सरस्वती स्कूल स्थित राहत शिविर में रखा गया है।

 घर या तालाब?

निराला नगर की रहने वाली प्रिया शर्मा ने कहा, “एक दिन की बारिश में पूरा मोहल्ला तालाब बन जाता है। नगर निगम सालभर सोता रहता है। पहले से कोई तैयारी नहीं। क्या यही विकास है?”

निर्माणाधीन अस्पताल में 11 मजदूर 9 घंटे तक फंसे

रीवा से करीब 40 किमी दूर सथनी गांव में एक निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर 11 मजदूर (9 पुरुष, 2 महिलाएं) फंस गए। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेज बहाव के बीच नाव से सभी को 9 घंटे बाद बाहर निकाला।

वार्ड-36 में लोहे की सीढ़ी गिरी, 20 लोगों को क्रेन से निकाला

बारिश के चलते वार्ड-36 में 20 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी गिर गई, जिससे दूसरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को क्रेन से नीचे उतारना पड़ा।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रूसी महिला भारत से बच्चे समेत गायब: पासपोर्ट जब्त करने का आदेश
Next: महाराष्ट्र विधानसभा लॉबी में BJP-NCP समर्थकों में मारपीट, FIR दर्ज, दो गिरफ्तार

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.