Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa Murder Video Case : फिल्म रईस देखकर दोस्त की हत्या
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Rewa Murder Video Case : फिल्म रईस देखकर दोस्त की हत्या

Narendra Singh May 11, 2025

Rewa Murder Video Case : डॉन बनना चाहते थे आरोपी

Rewa Murder Video Case : रीवा के रहने वाले युवक का फिल्मी स्टाइल में मर्डर कर सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां डॉन बनने की चाह ने तीन युवकों को अपने ही दोस्त का कातिल बना दिया.आरोपियों ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ से प्रभावित होकर इस वारदात को अंजाम दिया.

फिल्म रईस देखकर की वारदात

आरोपियों पर फिल्मी खुमार इस कदर हावी था कि ‘रईस’ के एक सीन को देखकर उन्होंने मर्डर करने की हिम्मत जुटाई। वे मर्डर को फिल्मी सीन की तरह शूट करना चाहते थे, और किया भी वैसा ही।घटना 7 मई की है.जहां आरोपियों ने युवक का चाकू से गला काटता हुए वीडियो बनाया. वह एक अन्य युवक से बातचीत भी कर रहा है। उसका साथी कह रहा है- मैं मोबाइल फेंक दूं। इसके बाद वह मोबाइल वहीं पर फेंक देता है। इसके बाद चाकू फेंकने की बात भी करता है।

हत्या का पर्दाफाश हैरान करने वाला

इस लाइव मर्डर का वीडियो आरोपी राजकुमार ने रिकॉर्ड किया था। आरोपी रजनीश मिश्रा ने अभिषेक को जानवर की तरह जमीन पर पटक रखा था। वह चाकू से उसकी गर्दन को धीरे-धीरे काट रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इस हत्याकांड को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। उनका मकसद था कि वारदात का किसी को पता ही न चले। इसी योजना के तहत उन्होंने अभिषेक को उसके घर से करीब 15 किलोमीटर दूर कोलहा के भौखरी कला गांव के एक सुनसान इलाके में बुलाया। यहां उस समय दो नाबालिग भैंस चरा रहे थे। आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया।

पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या

गला काटने से ठीक पहले, आरोपियों ने अभिषेक से कहा- बाकी पैसे चाहिए क्या? आज ही हिसाब बराबर कर देते हैं। जहां तुझे ठिकाने लगा रहे हैं, वहां से तेरी लाश भी कोई नहीं ढूंढ पाएगा। तू यहीं कंकाल बन जाएगा। किसी को कानो-कान खबर भी नहीं होगी कि तू जिंदा है या मर गया। रजनीश ने चाकू से अभिषेक की गर्दन काे काटना शुरू किया। दूसरे आरोपी राजकुमार ने पूरे दिलदहालने वाले इस मंजर को कैमरे में कैद किया।

Raed More:-Pakistan Broke Ceasefire: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, श्रीनगर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक, पाक पीएम की बात नहीं मान रही आर्मी

गांव-गांव से मवेशी चुराकर बेचते थे आरोपी

गांव-गांव से मवेशी चुराकर बेचते थे आरोपी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रजनीश और भोले लंबे समय से पशु तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त थे। वे रीवा के गांवों से आवारा और पालतू पशुओं की चोरी कर उन्हें शहडोल ले जाकर बेचते थे। आरोप है कि इस तस्करी में बड़ी संख्या में गोवंश भी शामिल होता। आरोपी केवल अपने गांव तक सीमित नहीं थे, बल्कि आसपास और दूर-दराज के इलाकों से भी मवेशी इकट्ठा करते थे। इन जानवरों को बूचड़खानों तक पहुंचाते थे। इन सब के लिए वे अभिषेक की मदद लेते थे।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी सहायता और सूचना संकलन के आधार पर पिपरहा निवासी रजनीश उर्फ भोले मिश्रा आदर्श उर्फ गोलू मिश्रा और ग्राम दुलहरा निवासी शिवराज उर्फ राजकुमार उर्फ बोक्का केवट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, वारदात के समय पहने गए कपड़े और बाइक जब्त कर ली है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया डेब्यू में काव्या भट्ट का डबल गोल्ड धमाका, इंटरनेशनल लेवल की चैंपियन
Next: Amitabh Bachchan Opration Sindoor: ट्रोलिंग के बाद बॉलीवुड के महानायक ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.