Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Infotainment
  • बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है
  • Infotainment

बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

Shital Sharma September 27, 2025

happiness secrets joyful life small changes

relationship mistakes emotional life lessons: कभी-कभी ज़िंदगी में हम वो बातें नहीं कह पाते जो कहनी चाहिए थीं… और फिर बस पछतावा रह जाता है। आज की दौड़ती-भागती दुनिया में जहां हम सब ‘बिजी’ हैं, वहां रिश्तों की अहमियत कहीं खो सी गई है। ऐसा नहीं कि प्यार नहीं है… बस जताने का वक़्त नहीं है। इस लेख में मैं एक ऐसी कहानी साझा कर रहा हूँ जो शायद आपकी भी ज़िंदगी को छू ले। हो सकता है आप भी कहीं न कहीं खुद को इसमें पा जाएं।

Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

relationship mistakes emotional life lessons: मैंने उसे कभी नहीं बताया कि मैं उससे प्यार करता था…

ये शब्द थे मेरे दोस्त अमित के, जब हम पुराने दिनों को याद कर रहे थे। कॉलेज में एक लड़की थी साक्षी। दोनों के बीच सबकुछ था हंसी, लड़ाई, दोस्ती, केयर… बस इज़हार नहीं था। अमित को लगता था, “वो तो जानती होगी और साक्षी को लगा, अगर प्यार होता तो बताता। बस यही सोचते-सोचते चार साल बीत गए। कॉलेज खत्म हुआ, नौकरी लगी, ज़िंदगी आगे बढ़ी और साक्षी की शादी हो गई। अमित की आँखों में उस दिन जो आंसू थे, वो किसी टूटे हुए दिल से ज़्यादा एक खोए हुए रिश्ते का मातम था।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

 हम क्यों चूक जाते हैं?

कभी सोचिए, क्या सच में हमारे पास वक़्त नहीं होता? या हिम्मत नहीं होती? हम टेक्स्ट मैसेज भेजने से डरते हैं, कॉल करने से हिचकते हैं… पर इंस्टाग्राम स्टोरीज में उनकी हर चीज़ पर नज़र रखते हैं। आजकल इमोशंस को “seen” करने में हम बहुत तेज़ हैं, लेकिन समझने में कमजोर।

रिश्ते एक पौधे जैसे होते हैं…

जिस तरह पौधे को पानी, धूप और देखभाल चाहिए उसी तरह रिश्तों को भी प्यार, बातचीत और समझदारी चाहिए। अगर हम समय रहते ना सींचें, तो वो सूख जाते हैं। और जब हम वापस लौटते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ज़िंदगी बहुत छोटी है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं माँ हो, दोस्त हो, जीवनसाथी हो, कोई पुराना रिश्ता हो तो कहिए, जताइए, दिखाइए।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

मत सोचिए कि “वो खुद समझ जाएगी/जाएगा।” हर दिल सुनना चाहता है… वो तीन शब्द  मैं हूं तुम्हारे साथ।” आज ही एक कॉल कीजिए, एक मैसेज भेजिए, एक मुलाक़ात तय कीजिए। क्योंकि कुछ रिश्ते दोबारा नहीं मिलते। और कुछ पछतावे ज़िंदगी भर पीछा करते हैं।

अपने दिल की बात मत छुपाइए।

relationship mistakes emotional life lessons: क्योंकि शब्दों का वक़्त पर बोलना, रिश्तों की सबसे बड़ी सेवा है। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों या परिवार के साथ ज़रूर साझा करें। शायद उनके भी दिल में कुछ अनकही बातें दबी हों…

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार से छड़ी यात्रा का शुभारंभ, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं
Next: Avimukteshwaranand: PM और राष्ट्रपति पर टिप्पणी बनी विवाद का कारण, शंकराचार्य को कोर्ट का समन!

Related Stories

Amethi
  • Infotainment
  • उत्तर प्रदेश

 सती महारानी मंदिर: जहां सुहागिन महिलाएं मानती हैं इसे अपने सुहाग का सुरक्षा कवच

Shital Sharma January 15, 2026
 ai-classroom-education-india
  • Infotainment
  • Top Story

ai classroom education india: अब कक्षा में चुपचाप AI बदल रहा है पढ़ाई का तरीका

Shital Sharma January 5, 2026
tech-news-jio-free-gemini-3-for-5g-users
  • Infotainment
  • Top Story

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 18 महीने तक बिल्कुल फ्री मिलेगा Google Gemini 3 Pro

Ranu November 19, 2025
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.