Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Reem’s Video Viral Trolled: प्लेन क्रैश पर रीम की चुप्पी पर भड़के अशोक पंडित, एक्ट्रेस ने दी सफाई!
  • एंटरटेनमेंट

Reem’s Video Viral Trolled: प्लेन क्रैश पर रीम की चुप्पी पर भड़के अशोक पंडित, एक्ट्रेस ने दी सफाई!

Hema Gupta June 15, 2025

Reem’s Video Viral Trolled: टीवी एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रही हैं, लेकिन एक हालिया वीडियो को लेकर वह सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गई हैं। वायरल वीडियो में रीम 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में अंजान नजर आती हैं, जिस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नाराजगी जाहिर की है।

Read More: Sushant 5th Death Anniversary: सुशांत सिंह को याद करते हुए बहन श्वेता और करणवीर मेहरा ने किया भावुक पोस्ट…

रीम का वीडियो वायरल…

लाफ्टर शेफ्स 2 के सेट पर जब रीम शेख पैपराजी के सामने पोज देने पहुंचीं, तब एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा, “रीम जी कल के बारे में क्या बोलेंगी?”
इस पर उन्होंने हैरानी जताते हुए जवाब दिया— “क्यों, कल क्या हुआ था?”

इसके बाद पैप्स ने उन्हें बताया कि प्लेन क्रैश हुआ है, लेकिन रीम बिना प्रतिक्रिया दिए कुछ पोज देकर वहां से चली जाती हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्हें संवेदनहीन (insensitive) कहा जाने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

‘दूसरे ग्रह से आई हैं क्या?’ अशोक पंडित का तीखा रीम पर कमेंट..

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा—

“कोई इतना अमानवीय कैसे हो सकता है? एक यंग एक्ट्रेस जिनकी दुनिया सिर्फ मेकअप और वैनिटी वैन तक सीमित है, एक ऐसी त्रासदी पर इस तरह का मूर्खतापूर्ण रिएक्शन देती हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”

उन्होंने रीम के व्यवहार को “दूसरे ग्रह पर रहने जैसा” बताया और कहा कि ये दुख की घड़ी है, जिसमें सेंसिटिविटी दिखाना जरूरी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)

रीम शेख ने दी सफाई ‘मैं पब्लिकली रो नहीं सकती’

लगातार बढ़ती ट्रोलिंग के बीच रीम शेख ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा –

“सबसे पहले जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं, वो रुक जाएं। मेरी बहन एयर इंडिया में काम करती है। जब हादसा हुआ, मुझे सबसे पहले जानकारी मिली थी। मैंने उसे और उसके साथी क्रू मेंबर्स के लिए शोक में डूबा देखा है। ये मेरे लिए केवल खबर नहीं, एक बहुत पर्सनल दुख है।”

उन्होंने यह भी बताया कि पैपराजी ने उनसे सिर्फ ‘कल के बारे में कुछ बोलो’ कहा था, प्लेन क्रैश का जिक्र नहीं किया।

“मैं insensitive नहीं हूं, लेकिन मुझसे ट्रेजेडी के बारे में सीधे तौर पर सवाल नहीं किया गया था। और मैं पब्लिकली रो नहीं सकती। हर किसी का दुख व्यक्त करने का तरीका अलग होता है।”

सोशल मीडिया पर दो तरफा बहस…

एक ओर जहां कई लोग रीम की सफाई को समझने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें अब भी ‘संवेदनहीन रवैये’ के लिए निशाने पर ले रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि सेलिब्रिटीज से संवेदनशील मुद्दों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया देना कितना जरूरी है और कब तक उन्हें इंसानी भावनाओं से परे माना जाएगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: इजराइल और ईरान में जंग: तेहरान पर मिसाइल, 150 से ज्यादा ठिकानों पर बमबारी
Next: भारत का अगला सुपर फाइटर: वायुसेना को तेजस Mk 1A मिलेगा जून के अंत तक

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.