अर्धनग्न हालत में मिली लाश
मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही खोला गया, वहां मौजूद लोगों औरह पुलिस के होश उड़ गए। ट्रॉली बैग से एक युवती का शव मिला। जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 साल की बताई जा रही है। शरीर पर कपड़े नहीं थे। FSL टीम के जांच अधिकारी के अनुसार, युवती का गैंगरेप हुआ है।

Rohtas Gang Rape Murder: नोंचने और मारपीट के निशान
बताया जा रहा है कि युवती के साथ दरिंदगी करने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। सिर पर भारी चीज से मारा गया। इतना ही नहीं, उसके चेहरे, पीठ और शरीर के आगे वाले हिस्से पर नोंचने और मारपीट के निशान मिले। पूरा मामला डेहरी नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास का है। युवती सासाराम की रहने वाली बताई जा रही है।
ट्रॉली बैग में मिली लाश
Rohtas Gang Rape Murder: बता दे कि, रविवार सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारी रामपुर चौराहा के पास कचरा उठाने पहुंचे तो उनकी नजर वहां फेंके गए एक लाल ट्रॉली बैग पर पड़ी। ट्रॉली से बदबू आने पर उन्होंने इसके बारे में स्थानीय लोगों को बताया। कुछ ही मिनटों में मौके पर भीड़ इक्कठा हो गई। इसके बाद पुलिस को फोन किया और मामले की सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अर्धनग्न हालत में लाश मिली। वहीं, प्राइवेट पार्ट पर भी गहरी चोट है, जिसको लेकर FSL टीम का कहना है लड़की का गैंगरेप हुआ है। रेप के बाद उसकी हत्या की गई। शनिवार देर रात शव को कचरे में फेंकने की बात सामने आ रही है।

मामले की पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक सबूत जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग यहां कब और किसने फेंका। फिलहाल, युवती की सही पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके फोटो को आसपास के थानों में भेजा है।
डेहरी SDPO गौरव कुमार यादव ने बताया, मामला बेहद संवेदनशील है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर विमलेंद्र कुमार के अनुसार, शव पर फिजिकल चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को मोड़ने के कारण शरीर पर प्रेशर के निशान मिले। गले पर कोई निशान नहीं मिले।
