Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • RCB WPL 2026 Coaching Staff Changes: RCB के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल, WPL 2026 से पहले हुआ बड़ा बदलाव!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB WPL 2026 Coaching Staff Changes: RCB के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल, WPL 2026 से पहले हुआ बड़ा बदलाव!

Hema Gupta November 4, 2025

RCB WPL 2026 Coaching Staff Changes: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन की तैयारियों के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है। इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रब्सोल को टीम का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है, जबकि तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर मालोलन रंगराजन को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि पूर्व हेड कोच ल्यूक विलियम्स इस सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के साथ कोचिंग करेंगे।

Read More: Palash Muchhal Tattoo Viral: वर्ल्ड कप विनर स्मृति मंधाना के लिए पलाश मुच्छल का खास पोस्ट वायरल!

RCB से पहले से जुड़े हैं रंगराजन….

मालोलन रंगराजन RCB के साथ शुरुआत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पूर्व कोच बेन सॉयर, माइक हेसन और ल्यूक विलियम्स के साथ मिलकर टीम के विकास में अहम भूमिका निभाई। 2024 में उनकी मौजूदगी में ही RCB ने अपना पहला WPL खिताब जीता था। अब बतौर हेड कोच उनकी पहली जिम्मेदारी होगी — टीम के रिटेंशन प्लान को तय करना।

पहली बार WPL कोचिंग जिम्मेदारी संभालेंगी श्रब्सोल….

इंग्लैंड की विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज अन्या श्रब्सोल पहली बार WPL में कोचिंग की भूमिका निभाने जा रही हैं। 2017 में इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप जिताने में उनकी भूमिका अहम रही थी। उन्होंने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया और 200 से अधिक विकेट अपने नाम किए। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने इंग्लैंड की सदर्न वाइपर्स टीम में खिलाड़ी और सहायक कोच के तौर पर काम किया। अब वे सुनैत्रा परांजपे की जगह लेंगी, जो पहले RCB की बॉलिंग कोच थीं।

बाकी स्टाफ में कोई बड़ा बदलाव नहीं..

RCB के अन्य सपोर्ट स्टाफ में बदलाव नहीं किया गया है। आर. मुरलीधर बल्लेबाजी कोच बने रहेंगे, जबकि नवनीता गौतम टीम की हेड फिजियो के रूप में कार्य जारी रखेंगी।

WPL 2026 कार्यक्रम और रिटेंशन डेडलाइन…

WPL 2026 सीजन 8 जनवरी से फरवरी की शुरुआत तक खेला जाएगा। टीमों को 5 नवंबर तक अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची जारी करनी होगी।

सूत्रों के अनुसार, RCB स्मृति मंधाना को कप्तान और पहली रिटेंशन के रूप में बरकरार रखेगी। वहीं एलिसे पेरी, ऋचा घोष, सोफी मोलिन्यू और श्रेयंका पाटिल के साथ भी बातचीत जारी है।
WPL मेगा ऑक्शन 26 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने की संभावना है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS: दिग्विजय ने उमर को बताया बेकसूर, बीजेपी विधायक बोले-जल्दी पाकिस्तान जाएं
Next: एनकाउंटर के चलते नक्सलियों पर दबाव बढ़ा,नक्सली नेता जगन बोले- केंद्र माहौल बिगाड़ रहा

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.