RCB vs CSK 2026: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टारगेट खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 m लंबा सिक्स लगाया। स्टेडियम के बाहर गेंद जा पहुंची।
भुवनेश्वर के 200 विकेट
भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले पेसर बन गए हैं। भुवनेश्वर ने 192 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। ओवरऑल विकेट टेकर्स की लिस्ट में वे स्पिनर युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। युजवेंद्र चहल के नाम सबसे ज्यादा 224 विकेट हैं।
🚨 MILESTONE ALERT 🚨
Bhuvneshwar Kumar becomes the first seamer to claim 2️⃣0️⃣0️⃣ wickets in #TATAIPL 🤩
Updates ▶️ https://t.co/PkhPvxcU44#KhelBindaas | #RCBvCSK | @rcbtweets pic.twitter.com/R9DrmaaTMC
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
टिम डेविड के 8 सिक्स
RCB के टिम डेविड ने डेथ ओवर्स में 8 सिक्स लगा दिए। 16वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़े। इसके बाद 17वें ओवर में अंशुल कंबोज की नो बॉल पर बोल्ड होने के बावजूद Free Hit का फायदा उठाते हुए सिक्स लगा दिया।

18वें ओवर में ओवर्टन के खिलाफ डेविड ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और 4 सिक्स की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उनका 1 छक्का स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। यह सिक्स 106 m का रहा।
RCB vs CSK 2026: CSK की तीसरी हार
IPL में CSK को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम RCB ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB ने 250 रनों का टारगेट दिया। यह सीजन का बेस्ट स्कोर है। CSK 207 रन ही बना सकी।
