Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • RCB Reaches IPL Final 2025: जीत के बाद विराट ने अनुष्का को दिया इशारा वीडियो वायरल..
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

RCB Reaches IPL Final 2025: जीत के बाद विराट ने अनुष्का को दिया इशारा वीडियो वायरल..

Hema Gupta May 30, 2025

RCB Reaches IPL Final 2025: IPL 2025 के क्लीफायर 1 का मुकाबला RCB और PBKS के बीच खेला गया, जिसमें बेंगलुरु टीम ने 10 ओवर में 101 रन का टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही RCB टीम ने फाइनल में जगह बना ली। और बीते दिन हुए मैच में चारों तरफ कोहली ही कोहली नजर आ रहें थे, हालांकि वो महज 12 रन बनाकर ही आउट हो गए। लेकिन टीम की जीत और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्श पर उनकी खुशी देखने लायक थी। और हमेंशा की तरह उनका अपनी वाइफ को न भूलना। उन्होंने टीम की जीत के बाद टीम के साथ तो जश्न मनाया ही साथ ही अनुष्का की तरफ देखकर इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: बैंगलोर का 9 साल का इंतजार खत्म, पंजाब 101 रनों पर ढेर

विरुष्का का वीडियो वायरल…

जैसे ही बेंगलुरु ने जीत हासिल की, विराट कोहली ने डगआउट से स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर इशारा किया। उन्होंने एक उंगली दिखाते हुए कुछ इशारादिया जिसे फैंस ‘बस एक और मैच फिर ट्रॉफी हमारी’ या ‘ट्रॉफी बस एक कदम दूर’ के तौर पर देख रहे हैं। यह इशारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे “गॉड्स प्लान” से भी जोड़ रहे हैं। लोग इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। और विराट और अनुष्का की एक – दूसरे के प्रति लोयलिटी देखकर इस कपल को लोग बेस्ट जोड़ी में से एक जोड़ी मानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐓𝐞𝐞𝐞 ☯️ (@editsforvk)

विराट के प्रति RCB फैंस का प्यार..

विराट और अनुष्का को साथ देखकर यूजर ने कुछ इस तरह दीं प्रतिक्रियाएं एक ने लिखा कि- ‘Why this video is sooo beautiful😫😫’, एक ने लिखा- ‘Yesss bro 1 more 😢and we get final trophy 😍🔥👏’, एक ने लिखा- ‘कितना प्राउड फील होता होगा यार अनुष्का को😭❤️’ एक ने लिखा- ‘Bas itna hi khus dekhna he virat bhaiya ko hamesha 😍😍😍😍।’ एक ने लिखा- ‘उस पति पत्नी का पवित्र रिश्ता देखिये 😍 उसकी खुशी देखिये 👏🔥’।

RCB टीम फाइनल में पहुंची..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 9 साल का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि RCB ने आईपीएल 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है। पंजाब टीम 14.1 ओवर में 101 रन बनाकर ढेर हो गई। वहीं जवाब में RCB ने 10 ओवरों में 2 विकेट गंवा 106 रन ठोक 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @allabtlomls

RCB की ओर से पारी की शुरुआत करने फिल सॉल्ट और विराट कोहली आए। लेकिन विराट को काइल जैमीसन ने 12 रन पर आउट कर दिया। वहीं सॉल्ट ने 27 गेंदों पर 56 रन और मयंक अग्रवाल ने 19 रन ठोके। आखिर में रजट पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।

पंजाब का कमजोर प्रदर्शन..

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। प्रियांश आर्य (7), प्रभसिमरन सिंह (18), श्रेयस अय्यर (2), नेहल वढेरा (8), जोश इंग्लिस (4), शशांक सिंह (3) और डेब्यू कर रहे मुशीर खान (0) कोई खास योगदान नहीं दे सके। नतीजतन टीम सिर्फ 101 रन पर ऑल आउट हो गई।

RCB की ओर से सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने 3-3 विकेट झटके, वहीं यश दयाल ने 2 और भुवनेश्वर कुमार व रदरफोर्ड ने 1-1 विकेट लिया।

पिछले मैच में भी विरुष्का मूमेंट देखने को मिला..

टीम के जीत का जश्न मनाते हुए विराट ने पहले सभी साथियों को गले लगाया फिर हमेंशा की तरह विराट का फिल्ड में भी अनुष्का को न भूलना। मैदान से ही स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को देखकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए किंग कोहली ने उन्हें फ्लाईंग किस दिया। अनुष्का ने भी रिप्लाई में फ्लाईंग किस दिया। यह वीडियों अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, यह कपल फेमस कपल्स में से एक है, जिन्हें लोग खूब पसंद करते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M (@euphoria.virat)

फैंस को काफी पसंद है ये जोड़ी…

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा न केवल अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति उनके सम्मान और समर्थन ने भी उन्हें फैंस के दिलों में एक खास जगह दिलाई है।

मंदिर में साथ जाना, सादगी से जीवन जीना, और एक-दूसरे की सफलता में खुश होना – ये सब बातें उन्हें एक आदर्श जोड़ी बनाती हैं। आज के समय में जब ग्लैमर और लाइमलाइट में रिश्ते अक्सर टिक नहीं पाते, ऐसे में विराट और अनुष्का की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Lost City Found: समंदर के 2300 फीट नीचे मिला 1.2 लाख साल पुराना शहर, यहां से हुई थी जीवन की शुरुआत?
Next: CG NEWS: सीएम साय ने किया ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का विमोचन

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.