Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • RCB big news IPL 2025: मैच के पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली बड़ी खुशखबरी….
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB big news IPL 2025: मैच के पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली बड़ी खुशखबरी….

Hema Gupta May 16, 2025

RCB big news IPL 2025: IPL 2025 के 18वें सीजन को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते लीग को स्थागित कर दिया गया था, और कई विदेशी खिलाड़ी भी अपने देश लौट गए थे लेकिन 7 दिन बाद 17 मई से दोबारा इस लीग की शुरुआत होने जा रही है। और पहले मैच में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स को आमने सामने होंगी। यह मैच शनिवार को शाम 7.30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्टेडियम में खेला गया। कप्तान पाटीदार चोट की वजह से मैच से बाहर होने की खबर सामने आ रही थी लेकिन अब वो मैच में वापसी कर सकते हैं।

Read More: Barcelona wins 28th La Liga: एस्पान्योल को 2-0 से हराकर ला-लीगा में बार्सिलोना ने 28वां खिताब अपने नाम किया…

रजत पाटीदार की वापसी से टीम को बड़ी मजबूती…

3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उंगली में चोट लगने के बाद रजत पाटीदार के IPL 2025 से बाहर होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन हाल ही में सामने आए नेट प्रैक्टिस के वीडियो में वे फुल ट्रेनिंग करते नजर आए। इससे यह संकेत मिला है कि कप्तान पाटीदार अब पूरी तरह फिट हैं और टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। यह खबर आरसीबी के लिए राहतभरी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

प्लेऑफ की दहलीज पर RCB, टीम को राहत की खबर..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब है। पॉइंट्स टेबल में टीम 11 मैचों में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जो टॉप पर मौजूद गुजरात टाइटंस के बराबर है। ऐसे में चोटिल खिलाड़ियों की फिटनेस टीम के लिए अहम हो गई है।

जितेश शर्मा को मिली थी कप्तानी की जिम्मेदारी…

रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में 13 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को आरसीबी की कप्तानी सौंपी गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

जितेश ने इस अनुभव को खास बताया। उन्होंने RCB डायरीज शो में बातचीत में कहा-

“यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व की बात है कि मुझे आरसीबी की कप्तानी करने का मौका मिला। मैं टीम का सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की कोशिश कर रहा था क्योंकि देवदत्त और रजत दोनों ही अनुपस्तिथ थे। उन्हें रिप्लेस करना आसान नहीं था।”

कोलकाता के खिलाफ मैच में दिख सकता है बदलाव…

रजत पाटीदार की फिटनेस को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे अगले मैच में टीम में लौट सकते हैं। आरसीबी को अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से खेलना है, जो 12 मैचों में 11 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। ऐसे में यह मैच प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

प्लेऑफ की जंग- गुजरात और बेंगलुरु में टक्कर..

1. RCB: 11 मैच – 16 अंक – नेट रन रेट मजबूत

2. GT (गुजरात टाइटंस): 11 मैच – 16 अंक – शीर्ष स्थान

3. KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स): 12 मैच – 11 अंक – छठे स्थान पर

इन टीमों के बीच होने वाले आगामी मुकाबले प्लेऑफ की दिशा तय करेंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: india taliban – jaishankar claim denied : भारत-तालिबान के रिश्तों में ऐतिहासिक मोड़, पहली बार उच्च स्तरीय बातचीत
Next:  russia ukraine peace talks – istanbul trump reaction : रूस-यूक्रेन शांति वार्ताः तुर्की में पहली आमने-सामने बैठेंगे

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.