Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Raw Papaya Benefits: जानिए कच्चा पपीता क्यों है हेल्थ के लिए खजाना, इसे खाने से मिलेंगे अद्भुत फायदे…
  • Lifestyle

Raw Papaya Benefits: जानिए कच्चा पपीता क्यों है हेल्थ के लिए खजाना, इसे खाने से मिलेंगे अद्भुत फायदे…

Hema Gupta September 18, 2025

Raw Papaya Benefits: कच्चा पपीता हमारे घरों में अक्सर सब्जी या सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग इसे सिर्फ सब्जी तक ही सीमित समझते हैं, लेकिन असल में कच्चे पपीते में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। इसमें विटामिन A, C, E, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट, मैग्नीशियम और पपेन एंजाइम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। आइए जानते हैं कच्चे पपीते को खाने से मिलने वाले फायदे विस्तार से।

Read More: Benefits of Gur: गुड़ के सेवन से इन बीमारियों में मिलती है राहत!

पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं…

कच्चे पपीते में पपेन और काइमोपपेन नामक एंजाइम पाए जाते हैं, जो भोजन को जल्दी और आसानी से पचाने में मदद करते हैं। यह एंजाइम प्रोटीन को तोड़कर शरीर में ऊर्जा में बदल देते हैं।

1. कब्ज की समस्या दूर करता है।

2. गैस और अपच से राहत देता है।

3. एसिडिटी की समस्या कम करता है।

वजन घटाने में मददगार…

कच्चा पपीता लो कैलोरी और हाई फाइबर वाला आहार है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनावश्यक कैलोरी का सेवन कम हो जाता है। नियमित सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद…

कच्चे पपीते में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डायबिटीज़ के मरीजों के लिए यह बेहद लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा कम होती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करें..

कच्चे पपीते में विटामिन C और E प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। खासकर मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन से बचाव के लिए यह कारगर है।

हृदय रोग का खतरा घटाएं…

कच्चा पपीता दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और फाइबर

1. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं।

2. खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं।

3. अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं।

इस तरह यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

कैंसर से बचाव…

कच्चे पपीते में लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करके कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी…

कच्चा पपीता महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

1. मासिक धर्म में होने वाली तकलीफ और अनियमितता को कम करता है।

2. गर्भाशय को स्वस्थ बनाए रखता है।

3. गर्भधारण की संभावना को बढ़ाता है।

(लेकिन गर्भवती महिलाओं को कच्चा पपीता खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद एंजाइम गर्भ में भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकते हैं।)

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद…

कच्चे पपीते का सेवन और उसका पेस्ट दोनों ही त्वचा और बालों के लिए उपयोगी हैं।

1. त्वचा पर निखार लाता है।

2. झुर्रियों और मुंहासों को कम करता है।

3. बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

लीवर को स्वस्थ रखें…

कच्चा पपीता लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित सेवन से फैटी लिवर की समस्या कम हो सकती है।

हड्डियों और जोड़ों के लिए लाभकारी…

इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। गठिया और जोड़ों के दर्द में भी कच्चे पपीते का सेवन लाभकारी माना जाता है।

 

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: सऊदी अरब और पाकिस्तान रक्षा समझौता: एक पर हमला, दोनों पर हमला माना जाएगा
Next: bandar-terror: दो बंदर इंजन केबिन के अंदर, पायलट के बने है जानी दुश्मन

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.