Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Rashmika Vijay Romatic Video: विजय देवरकोंडा ने पॉब्लिक में रश्मिका को किया किस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Romatic Video: विजय देवरकोंडा ने पॉब्लिक में रश्मिका को किया किस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Hema Gupta November 13, 2025

Rashmika Vijay Romatic Video: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले सगाई की भी खबरे सामने आईं थी, उसके बाद से ही शादी की चर्चाओं में तेजी आ गई हैं, ऐसे में उनका एक रॉमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: Rashmika Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई, जानिए कब है शादी?

रश्मिका और विजय का वीडियो वायरल…

विजय हाल ही में रश्मिका की आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। वहां जैसे ही उन्होंने रश्मिका को देखा उनका हाथ थामा और उनके हाथो को चूम लिया, जिसके बाद रश्मिका मुस्कुराते हुए ब्लश करने लगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy_Rai (@filmy_rai_)

दोनों एक पॉवर कपल की तरह दिखाई दे रहें थे, विजय ने जैसे किस किया उसे देखकर लगा वो सबको बता रहें हैं, यही मेरी प्रेमिका है। वीडियो में विजय की आंखों में रश्मिका के लिए प्यार साफ झलक रहा था, वहीं रश्मिका शर्माती नजर आईं। फैंस ने इस पल को “सबसे प्यारा मोमेंट” बताया।

‘सबकी लाइफ में एक विजयदेवरकोंडा होना चाहिए’ – रश्मिका

रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘द गर्लफ्रैंड’ फिल्म के प्रमोशन का है, इसमें वो विजय की तारीफ करती है, कहती है, उन्होंने काफी मदद की, फिर मुस्कुराते हुए कहती है- ‘ एक विजय देवरकोंडा सबके लाइफ में होना चाहिए, उनका होना ब्लेसिंग है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashmika fam (@rashmikaworld65)

वायरल वीडियो में रश्मिका की खूबसूरती…

रश्मिका पीच पिंक कलर का सूट पहने हुईं है, हाफ पोनी हेयरस्टाइल वो इस ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मसूमियत उनके चेहरे पर साफ छलकती है। और जब वो हंसती है तो उनका चेहरा गुलाब की तरह खिल जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prashanth Ntr (@prashanth_cinema_world)

फैंस बोले – “प्यारा और बेस्ट कपल”

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा – “प्यारा और बेस्ट कपल ever!” दूसरे यूजर ने लिखा – “फाइनली ब्रो, ये तो रियल गर्लफ्रेंड है!” विजय और रश्मिका के फैंस इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं और दोनों को “South का सबसे खूबसूरत जोड़ा” बता रहे हैं।

रश्मिका और वियज देवरकोंडा की हुई सगाई?

सूत्रो के अनुसार, कई मीडिया एजेंसी इस बात का दावा कर रहीं हैं कि रश्मिका ने विजय देवरकोंडा से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली।

बताया जा रहा है कि, करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में प्राइवेट तरीके से सगाई कर ली और इंगेजमेंट के तौर पर एक – दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया।

शादी की तारीख तय…

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है, दोनों की लगभग 5 महिने बाद फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस ने सगाई की बधाइयां भी दे रहें हैं।

हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई।

कई बार साथ दिखा कपल…

रश्मिका मंदाना और विजय साउथ के चर्चित स्टार कपल्स में से एक है, दोनों की जोड़ी को फैंस स्क्रीन पर काफी पसंद करते हैं, जब से उनके डेटिंग के खबरे सामने आई हैं। फैंस काफी खुश है, दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। वो कई बार एक साथ स्पॉट भी हुएं।

रश्मिका को विजय के परिवार के साथ भी देखा गया। लेकिन दोनों कभी अपने रिश्ते को पॉब्लिक नही किया।

कैसे उड़ी रिलेशनशिप की अफवाहें…?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ डिनर या लंच डेट पर स्पॉट किया गया है, जिसके चलते इनके रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और एक-दूसरे को ‘अच्छा दोस्त’ ही बताया है।

फिल्म ‘सिकंदर’ के बाद साथ दिखे..

रश्मिका मंदाना हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आईं, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया। माना जा रहा है कि दोनों लंच डेट पर गए थे, हालांकि इस मुलाकात को लेकर भी दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इस फिल्म में साथ नजर आए थे विजय-रश्मिका..

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। हाल ही में फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। वहीं रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें तब जोर पकड़ने लगीं जब दोनों को कई बार एकसाथ लंच डेट्स और वेकेशन पर स्पॉट किया गया।

कुछ समय पहले रश्मिका के बर्थडे पर भी दोनों ने कथित तौर पर एक सीक्रेट वेकेशन एंजॉय किया था। हालांकि, इन अफवाहों को हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी लोकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल कर दीं, जो एक जैसी थीं। इससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों एक ही जगह छुट्टियां मना रहे थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: युवक ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, भोपाल एम्स में भर्ती
Next: दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो डॉक्टर हिरासत में, अलफलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.