Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ranveer Singh 40th Birthday: रणवीर सिंह का 40वां बर्थडे आज…
  • एंटरटेनमेंट

Ranveer Singh 40th Birthday: रणवीर सिंह का 40वां बर्थडे आज…

Hema Gupta July 6, 2025

Ranveer Singh 40th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपना 40वां बर्थडे मना रहें हैं। एक्टर किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं, उनकी गिनती फेमस एक्टर्स में होती है। उनका जन्म 6 जुलाई 1985 में मुंबई के सिंधी परिवार में हुआ था, रणवीर को बचपन से ही एक्टिंग और मिमिक्री करने का शौक था। उन्होंने ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुंबई में की लेकिन फिर आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चले गए।

Read More: Khesari Lal New Song Viral: खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल…

आइए जानते हैं, एक्टर के फिल्मी करियर और उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें…

रणवीर ने 2010 में किया था डेब्यू…

एक्टर ने बहुत ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें काफी रिजेक्शन मिला। फिर एक दिन उन्हें कॉस्टिंग डॉरेक्टर शानू शर्मा का कॉल आया और बताया कि यश राज प्रोडक्शन अपने नई फिल्म के लिए नया चेहरा तलाश कर रहें हैं। वह फिल्म थी ‘बैंड बाजा बारात’ इसके डॉरेक्टर मनीष शर्मा थे और एक्टर ऑडिशन के लिए गए और दिल्ली के एक्सेंट में कई डॉयलाग सुनाए, जिसके बाद डॉरेक्टर ने तय किया की इस फिल्म के हिरो रणवीर सिंह ही होंगे।

यह फिल्म 10 दिसंबर 2010 को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई। फिल्म में रणवीर ने दिल्ली के ‘बिट्टू शर्मा’ का किरदार निभाया और रातो – रात स्टार बन गएं। फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू भी जीता।

रणवीर की कुछ हिट फिल्में…

एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से की। इसके बाद उन्होंने 2013 में आई फिल्म ‘लुटेरा’ में एक गंभीर और संवेदनशील किरदार निभाकर आलोचकों से सराहना हासिल की।

रणवीर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) और ‘पद्मावत’ (2018) जैसी ऐतिहासिक और भव्य फिल्में शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’ (2015), ‘सिंबा’ (2018) और ‘गली बॉय’ (2019) जैसी फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। ‘गली बॉय’ को न केवल भारत में बल्कि बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी खूब सराहना मिली।

2021 में रणवीर ने फिल्म ‘83’ में क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया, जिसमें उन्होंने भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत की कहानी को दिखाया।

एक्टर के फिल्मफेयर और IIFA अवॉर्ड्स…

रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर में दमदार परफॉर्मेंस के दम पर फिल्मफेयर और IIFA जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की बात करें तो रणवीर को:-

2011 में ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला।

2016 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया।

2019 में ‘पद्मावत’ के लिए उन्हें क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला।

2020 में ‘गली बॉय’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता।

2022 में ‘83’ में कपिल देव के रोल के लिए भी उन्हें बेस्ट एक्टर (फिल्मफेयर अवॉर्ड) से नवाजा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

IIFA अवॉर्ड्स…

2011 – ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू

2014 – ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के लिए बेस्ट एक्टर

2016 – ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)

2019 – ‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)

रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी, शादी…

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरुआत अगस्त 2012 में हुई, जब दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस स्टार कपल ने अक्टूबर 2018 में अपनी शादी का ऐलान किया और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी रचाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

रणवीर और दीपिका की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी शादी को लेकर फैन्स और मीडिया में जबरदस्त उत्साह था।

8 सितंबर 2024 को यह जोड़ी माता-पिता बनी, जब दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने “दुआ” रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

2022 में फोटोशूट चलते विवादों में घिर गए थे एक्टर….

जुलाई 2022 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेपर मैगज़ीन के लिए एक न्यूड फोटोशूट कराया, जिसने कुछ ही हफ्तों बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी। अगस्त 2022 में ये तस्वीरें वायरल होने के बाद रणवीर के खिलाफ मुंबई पुलिस थाने में कई शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतकर्ताओं ने उन पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की गरिमा का अपमान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

उनके खिलाफ IPC की धारा 292, 293, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67A के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रणवीर सिंह को पूछताछ के लिए समन भी भेजा गया। रणवीर की ओर से सफाई दी गई कि उनकी तस्वीरों को मॉर्फ किया गया था और वे जैसे प्रस्तुत की जा रही हैं, वैसी असली नहीं थीं।

हालांकि, सोशल मीडिया पर यह सवाल लगातार उठता रहा कि यदि तस्वीरें मॉर्फ थीं, तो वह उनके आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट कैसे हुईं।

बाद में इसी फोटो को अमेरिकी सिंगर सुजन स्टीवंस ने अपने 2023 के म्यूजिक एल्बम ‘Javelin’ के गाने “Goodbye Evergreen” की कवर आर्ट के रूप में इस्तेमाल किया, जिससे यह तस्वीर फिर से चर्चा में आ गई। पुलिस जांच के बाद कोई ठोस सबूत ना मिलने पर मामले को बंद कर दिया गया।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स…

रणवीर सिंह के फैंस के लिए आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों की सौगात है। वे जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आएंगे, जिसमें उनका किरदार पहले से बिल्कुल अलग और दमदार बताया जा रहा है।

इसके अलावा रणवीर, ‘डॉन’ सीरीज के नए अध्याय में भी दिखाई देंगे, जिसमें वे शाहरुख खान को रिप्लेस करते हुए नई जनरेशन के डॉन का किरदार निभाएंगे। इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है, और फैंस रणवीर के इस नए रूप को देखने के लिए उत्साहित हैं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: raipur: ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं-सीएम साय
Next: CGPSC, CG Vyapam: भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने अभ्यर्थियों के लिए जरुरी खबर

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.