Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rani Rampal Marriage News: पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल बनेंगी CA की दुल्हन!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Rani Rampal Marriage News: पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल बनेंगी CA की दुल्हन!

Hema Gupta October 17, 2025

Rani Rampal Marriage News: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्यश्री अवार्डी रानी रामपाल अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। रानी 2 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) पंकज के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी पूरी तरह से हिंदू रीति – रिवाज से होगी, जिसमें उनके कोच बलदेव सिंह उनका कन्यादान करेंगे।

Read More: ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड!

कुरुक्षेत्र में होगी ग्रैंड शादी…

रानी रामपाल की शादी कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित पाल प्लाज्मा में होगी। इस ग्रैंड सेरेमनी में खेल जगह, राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है।

कोच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस आयोजन में पीएम मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के सीएम नायब सैनी जैसे नाम भी शामिल हो सकते हैं।

2 महीने पहले हुई थी इंगेजमेंट…

करीब दो महीने पहले रानी रामपाल ने पंकज से सगाई की थी। यह कार्यक्रम बहुक पर्सनल रखा गया था। इसमें केवल दोनों परिवार और कोच बलदेव सिंह मौजूद थे। सोशल मीडिया पर रानी की इंगेजमेंट फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने मंगेतर और कोच के साथ दिखाई देती हैं।

गुरु करेंगे कन्यादान – गुरु-शिष्य रिश्ते की मिसाल…

रानी के कोच बलदेव सिंह, जिन्हें द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, कन्यादान करेंगे। उन्होंने बचपन से ही रानी को हॉकी सिखाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। यह शादी न सिर्फ व्यक्तिगत बंधन बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक बन जाएगी।

तांगा चालक की बिटिया से बनी हॉकी की रानी…

रानी का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उनके पिता रामपाल, जो शाहाबाद में तांगा चलाते थे, उन्होंने बेटी के खेल के सपने को साकार करने के लिए हर संभव कोशिश की। रानी ने 6 साल की उम्र में हॉकी स्टिक उठाई, और जल्द ही कोच बलदेव सिंह की निगरानी में निखरती चली गईं।

14 की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू…

रानी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे 2010 विश्वकप की सबसे युवा खिलाड़ी रहीं। उनके निर्णायक गोल से भारत ने जूनियर विश्वकप में कांस्य पदक जीता था।

टोक्यो ओलंपिक में किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन…

रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल किया। यह अब तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

उन्हें अर्जुन अवॉर्ड, भीम अवॉर्ड और पद्मश्री जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

कोचिंग के नए रोल में रानी…

संन्यास के बाद रानी अब पटियाला हॉकी नर्सरी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रही हैं। उन्हें जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच भी बनाया गया था। हॉकी इंडिया विमेंस लीग में वे सूरमा क्लब की मेंटर हैं।

रानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि —

“यह एक शानदार यात्रा रही है। मैंने गरीबी से उठकर देश का प्रतिनिधित्व किया, यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अब मैं हॉकी कोच के रूप में नई पीढ़ी तैयार करने का सपना देख रही हूं।”

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: जब मां की साड़ी बेचनी पड़ीः तब समझ आया असली संघर्ष क्या होता है
Next: Drug Trafficking: ड्रग्स तस्कर यासीन मछली को मिली जमानत, सोहेल और शारिक से होगी पूछताछ

Related Stories

BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
बनारस-शहर एक नाम अनेक
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश
  • सनातन

बनारस-शहर एक नाम अनेक..जानिए किस नाम का क्या है महत्व

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
  • Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!
  • कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार
  • अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पंजाब सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, CM मान ने की घोषणा
  • खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.