Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश का कहर जारी, अजमेर-भीलवाड़ा में भारी वर्षा की चेतावनी, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित
  • राजस्थान

Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश का कहर जारी, अजमेर-भीलवाड़ा में भारी वर्षा की चेतावनी, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

divya mistry July 3, 2025

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और गुरुवार को भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। केवल हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों को फिलहाल अलर्ट से बाहर रखा गया है। मौसम विभाग ने खासतौर पर अजमेर और भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Rajasthan Rain
Rajasthan Rain

Rajasthan Rain: कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई

राज्य के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश अब परेशानी का सबब बनती जा रही है। बुधवार को कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, पाली, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, जोधपुर, उदयपुर, ब्यावर, झालावाड़ और सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई।

Rajasthan Rain: कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई

चित्तौड़गढ़ में करीब 13 इंच तक बारिश हुई, जबकि भीलवाड़ा, ब्यावर और पाली के कई इलाकों में 9 इंच तक पानी बरस गया। अजमेर में बुधवार को तेज बारिश के चलते तीन अलग-अलग जगहों पर दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अजमेर के कचहरी रोड पर पानी का इतना जमाव हो गया कि कई वाहन उसमें फंस गए और कुछ गाड़ियां बह भी गईं।

फंस गए और कुछ गाड़ियां बह भी गईं

टोंक जिले के लांबाहरि सिंह इलाके में हालात इतने खराब हो गए कि वहां लोगों को एक फीट से ज्यादा पानी के बीच शवयात्रा निकालनी पड़ी। झालावाड़ में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जहां घुटनों तक भरे पानी में शादी की रस्में अदा की गईं।

Rajasthan Rain: सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

पाली जिले के सोजत क्षेत्र में गुड़िया और लीलड़ी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा। लीलड़ी नदी में स्थानीय महिलाओं ने धार्मिक परंपरा निभाते हुए चुनरी चढ़ाई। वहीं, पाली जिले के उदेशी कुआं गांव में गुड़िया नदी के पास एक दंपती अपनी 15 बकरियों समेत टापू पर फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Rajasthan Rain: जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है…

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: इंडोनेशिया बाली में जहाज डूबा: 65 लोग डूबे, 4 की मौत, 38 अब भी लापता
Next: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्दः ट्रंप ने 9 जुलाई डेडलाइन दी

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.