CM Bhajanlal controversy: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में किसानों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि जिस पर विवाद हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल का कहना है कि किसान साल में सिर्फ 25-30 दिन ही काम करता है और बाकी दिन आराम करता है। खुद को किसान बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान सिर्फ बुआई करने जाता है, और फसल काटने, इसके अलावा बीच में 2-4 दिन वह फसलों को पानी देने के लिए भी जाता है।

कांग्रेस का वार
CM भजनलाल के अनुसार वो खुद किसान हैं इसलिए वो इस बारे में बेहतर तरीके से जानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसान पूरी तरह से ड्यूटी समझकर खेती कर ले, तो उनको कभी नुकसान नहीं होगा। उनके इस बयान पर बवाल मच गया है, और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने उन पर जमकर पलटवार किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तो मुख्यमंत्री का चुनावी हलफनामा दिखाते हुए उनके किसान होने पर ही सवाल उठा दिया।
डोटासरा ने उठाए सवाल
मुख्यमंत्री शर्मा ने ये सारी बातें किसानों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने CM के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,
मुख्यमंत्री भजनलाल जी, आपका एफिडेविट बता रहा है कि आपके नाम कृषि भूमि का केवल 350 वर्ग मीटर का प्लाट है, यानि 1 बीघा जमीन भी नहींहै। फिर आप कहां के किसान हो गए? और किसानों का मजाक बनाकर उनका अपमान कर रहे। मुख्यमंत्री मेहरबानी करके खुद को किसान बताना और AC कमरों में बैठकर खेती-किसानी का हिसाब लगाना छोड़ दीजिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल जी, आपका एफिडेविट बता रहा है कि आपके नाम कृषि भूमि का केवल 350 वर्ग मीटर का प्लाट है, यानि 1 बीघा जमीन भी नहीं।
फिर आप कहां के किसान हो? और किसानों का मज़ाक बनाकर उनका अपमान कर रहे हों।
माननीय मुख्यमंत्री मेहरबानी करके खुद को किसान बताना और AC कमरों में… pic.twitter.com/aAnLIEs0Lz
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) April 11, 2026
CM Bhajanlal controversy: क्या बोले CM?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह विवादित भाषण जयपुर के होटल ललित में आयोजित ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ कर्टेन रेजर एवं ओरिएंटेशन वर्कशॉप के दौरान 10 अप्रैल को कही थी। इस कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा था, ‘हमारे किसान बंधु बैठे हैं, आप हिसाब लगा लें, कोई भी व्यक्ति जो कुछ भी काम करता है, तो 365 दिन में से वह कितने दिन काम करता है, वहीं दूसरी तरफ हमारा किसान। वो साल में सिर्फ 20 दिन या 25 दिन या 1 महीने ही काम कर रहे हैं।’
