कथा में पहुंचे CM शर्मा
सीएम भजनलाल ने कहा धीरेन्द्र शास्त्री धर्म ध्वजा लेकर चल रहे हैं। वह नदी, पहाड़ों, वृक्षों और गौ, गंगा की पूजा करते हैं क्योंकि हमारी संस्कृति में इनका महत्व है। हमारे लोकसभा अध्यक्ष संसद में भी सनातन की मर्यादा रखते हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने जिस राम राज्य की कल्पना की, इस धर्म ध्वजा से इसे साकार करेंगे

CM Bhajanlal Dhirendra Shastri: लाखों की तादाद में पहुंचे लोग
दरअसल, बागेश्वर धाम की रामगंज मंडी के रीको औद्योगिक क्षेत्र फतेहपुर में 3 दिवसीय राम कथा और गौ मोता महोत्सव चल रहा है। कथा के दूसरे दिन कथा की शुरुआत से पहले दिव्य दरबार लगाया गया है। कथा में लाखों की तादाद में लोग पहुंचे। पंडाल में खचाखच भर गए। श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कोटा पहुंचे। ये आयोजन शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की ओर कराया जा रहा है।

मंदिर में अस्पताल बनाया – ओम बिरला
CM Bhajanlal Dhirendra Shastri: रामकथा में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पहुंचे। उन्होंने कहा- रामगंजमंडी का ये स्थान आध्यात्मिक धर्म का स्थान बन चुका है। जहां भी महाराज के पैर पड़ते हैं, वह आध्यात्मिक और धर्म ऊर्जा की भूमि हो जाती है। बाबा ने अस्पताल बनवाने का काम किया। अस्पतालों में मंदिर तो होते हैं, लेकिन बागेश्वर बाबा ने मंदिर में अस्पताल बनाया है।
