Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • RAISEN NEWS: रायसेन में तेंदुए के हमले से मासूम गंभीर घायल,दांत गड़ने से आईं गंभीर चोटें
  • मध्य प्रदेश

RAISEN NEWS: रायसेन में तेंदुए के हमले से मासूम गंभीर घायल,दांत गड़ने से आईं गंभीर चोटें

divya mistry May 18, 2025

RAISEN NEWS:  रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज गांव डुंगरिया में तेंदुए के हमले से 13 वर्षीय मासूम अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब अंशिका अपने पिता अशोक आदिवासी के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। पत्ते तोड़ते समय अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा।

RAISEN NEWS 
RAISEN NEWS

RAISEN NEWS: तेंदुए के दांत गड़ने से आईं गंभीर चोटें

अंशिका की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता और पास में मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की तेज आवाजें सुनकर तेंदुआ घबरा गया और अंशिका को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में अंशिका के बाएं हाथ और सिर पर तेंदुए के दांत गड़ने से गंभीर चोटें आईं।

RAISEN NEWS:बेगमगंज सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे

परिजन उसे तत्काल बेगमगंज सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

RAISEN NEWS: घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर से जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे की ओर ध्यान खींचा है। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार और प्रशासन सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।

READ MORE:भारत में रहकर पाकिस्तान की भाषा? केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Kidney Stone Causes: इन चीजों की वजह से किडनी में हो सकता है स्टोन…
Next: DC vs GT Toss: गुजरात ने जीता टॉस, क्या दिल्ली के लिए मुश्किल होगी प्लेऑफ की राह?

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.